भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford Cricket ground) में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर फेल रहे। बार-बार मौके दिए जाने के बावजूद कोहली निर्णायक मुकाबले में सिर्फ 17 रन ही बना सके। उन्होंने 22 गेंदें खेलीं और 3 चौके जमाकर आउट हो गए।
वहीं कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के आउट होने के बाद क्रीज पर आए विराट कोहली से भारतीय दर्शकों को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने अपनी पुरानी गलती दोहराकर क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया।
ऐसे हुए विराट कोहली आउट

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने पुराने रंग में नज़र आ रहे थे। क्रीज़ पर आये कोहली ने पहले गेंद से ही बैकफुट पर खेलना शुरु किया। जिससे कोहली को फायदा हो रहा था। अच्छी गेंद छोड़ रहे थे और विकेट से बाहर जा रही गेंदों पर शॉट्स खेल रहे थे।
लेकिन पारी के नौवें ओवर में इंग्लैंड के कप्तान ने रीस टॉप्ले (Reece Topley) को बॉल थमाई। डिफेंसिव खेलने की कोशिश कोहली के लिए ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए टॉप्ले ने जैसे ही गेंद डाली, विराट इसका बचाव करने लगे और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए जोस बटलर के हाथों में चली गई। बटलर ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर कोहली को रवाना कर दिया।
#ViratKohli𓃵 #ViratKohli #Kohli #Topley #ENGvIND
It ain't mindset
It ain't technique
It ain't nothingHe is done. Will support you Virat Kohli but I have accepted the fact. pic.twitter.com/tyUPXS3yfn
— Hemant (@Sportscasmm) July 17, 2022
फैंस के निशाने पर आए

कोहली का विकेट गिरने के बाद वे अब फैंस के निशाने पर आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा, सॉरी… ये वो विराट नहीं है, जिसे हम जानते हैं। वे एक ही गलती बार-बार दोहरा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ना तो वो माइंडसेट है और ना ही वो टेक्नीक…वह लगभग खत्म हो चुका है। मैं विराट कोहली का समर्थन करूंगा, लेकिन मैंने इस बात को स्वीकार कर लिया है।
How can Player like #ViratKohli𓃵 repeat the same mistake over & over? Yes, we all know form is temporary class is permanent. But #Kohli needs to work on his technique with his childhood coach. This break must help him to improve his technique.#INDvsEND pic.twitter.com/N7L0HLXQm0
— SARTHAK RAJPUT (@SarthakRajput02) July 17, 2022
बचपन के कोच के पास लौटें कोहली

एक यूजर ने लिखा, विराट कोहली जैसा खिलाड़ी एक ही गलती को बार-बार कैसे दोहरा सकता है? हां, हम सभी जानते हैं कि फॉर्म अस्थायी है, लेकिन कोहली को अपने बचपन के कोच के साथ अपनी तकनीक पर काम करने की जरूरत है। इस ब्रेक से उन्हें अपनी तकनीक में सुधार करने में मदद मिलेगी।

