IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीसरे और निर्णायक मैच में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रविवार 17 जुलाई यानी आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेंगी। दरअसल बीते गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 100 रन के बड़े अंतर से हराया था।
जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। इसके साथ ही अब दोनों सीरीज को सील करने की कोशिश करेंगे। इसी के साथ इस तीसरे आख़िरी और निर्णायक मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला
Captain @ImRo45 wins the toss and we will bowl first in the third and final ODI.
Live – https://t.co/qaVcGcMElB #ENGvIND pic.twitter.com/zmJ8FNMRSK
— BCCI (@BCCI) July 17, 2022
सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच अबतक ये सीरीज नाटकीय अंदाज में गुजरी है। सबसे पहले बात की जाए पहले मैच की तो इसमें जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेकते हुए इंग्लिश टीम सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई थी। जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की सलामी जोड़ी ने ही टीम इंडिया की झोली में जीत डाल दी थी।
वहीं दूसरे मुकाबले में भी इंग्लैंड टीम के मजबूत बल्लेबाजी क्रम ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन गेंदबाजों ने अपने दम पर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। सिर्फ 247 रनों का बचाव करते हुए युवा तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली (Reece Topley) ने लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रचते हुए 6 विकेट हासिल कर मेहमान टीम भारत को 146 रनों पर समेटने में मदद की।
भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
फिलहाल भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में 11 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 5 मैचों में जीत तो 6 में हार का सामना करना पड़ा। भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक यहां 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें इंग्लैंड ने 3 तो भारत ने 1 में जीत दर्ज की है।
दोनों टीमों के बीच इस मैदान में पहला वनडे मैच कपिल देव की कप्तानी में 1983 विश्व कप के विश्व कप सेमीफाइनल में खेला गया। हालांकि, इसके बाद 1986, 1996 और 2007 में इंग्लैंड के दौरे के दौरान भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आखिरी वनडे को जीतकर भारत अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।
Tags: IND vs ENG 3rd ODI, भारत और इंग्लैंड,