IND vs ENG: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ फाइनल मैच जीतने के लिए रोहित शर्मा अपनाएंगे नई रणनीति, कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11

By Akash Ranjan On July 17th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ फाइनल मैच जीतने के लिए रोहित शर्मा अपनाएंगे नई रणनीति, कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11

इंग्लैंड और भारत (IND vs ENG) के बीच रविवार, 17 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेंगी। दरअसल गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 100 रन के बड़े अंतर से हराया था।

जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। इसके साथ ही अब दोनों सीरीज को सील करने की कोशिश करेंगे। लेकिन उससे पहले इस मैच में टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है आइये जानते है।

भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

फिलहाल भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में 11 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 5 मैचों में जीत तो 6 में हार का सामना करना पड़ा। भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक यहां 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें इंग्लैंड ने 3 तो भारत ने 1 में जीत दर्ज की है।

दोनों टीमों के बीच इस मैदान में पहला वनडे मैच कपिल देव की कप्तानी में 1983 विश्व कप के विश्व कप सेमीफाइनल में खेला गया। हालांकि, इसके बाद 1986, 1996 और 2007 में इंग्लैंड के दौरे के दौरान भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आखिरी वनडे को जीतकर भारत अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगा।

अर्शदीप सिंह को मिल सकता है मौका

अर्शदीप सिंह को मिल सकता है मौका

तीसरे और निर्णायक मुकाबले (IND vs ENG 3rd ODI) में रोहित शर्मा भारतीय गेंदबाजी डिपार्टमेंट में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। हालाँकि, सीरीज के पिछले दो मैचों में भारतीय तेज गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, रोहित शर्मा अंतिम मुकाबले में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को आजमा सकते हैं। अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2022 में शानदार गेंदबाजी की थी।

वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू मैच खेला था। उन्होंने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए थे। ऐसे में, वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में अर्शदीप सिंह को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल किया जा सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

Tags: IND vs ENG 3rd ODI, अर्शदीप सिंह, टीम इंडिया,
Exit mobile version