IND vs ENG: भारत के खिलाफ फाइनल मैच में इंग्लैंड लगएगी एड़ी चोटी का ज़ोर, प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर इस खिलाडी को देगी मौका

By Akash Ranjan On July 16th, 2022
IND vs ENG: भारत के खिलाफ फाइनल मैच में इंग्लैंड लगएगी एड़ी चोटी का ज़ोर, प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर इस खिलाडी को देगी मौका

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रविवार, 17 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेंगी। दरअसल गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 100 रन के बड़े अंतर से हराया था।

जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। इसके साथ ही अब दोनों सीरीज को सील करने की कोशिश करेंगे। लेकिन उससे पहले इस मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है आइये जानते है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में ये होगा बड़ा बदलाव

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में ये होगा बड़ा बदलाव

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में ये होगा बड़ा बदलाव

इंग्लिश टीम को वनडे फॉर्मेट में रोकना किसी भी टीम के लिए कई बार नामुमकिन हो जाता है। इसकी वजह इस टीम में मौजूद विस्फोटक बल्लेबाज। लेकिन धाकड़ इंग्लिश सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) का फॉर्म इन दिनों बेहद खराब चल रहा है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी वे फ्लॉप रहे हैं ऐसे में संभावना है कि उनकी जगह तीसरे वनडे में फिलिप सॉल्ट (Phil Salt) को टीम में शामिल कर दिया जाए।

नीदरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 498 रन बना डाला था। जिसकी नींव फिलिप सॉल्ट ने अपने शतक के साथ रखी थी। साथ ही वे इस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। सॉल्ट के जोड़ीदार के रूप में जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) उतरते हुए नजर आ सकते हैं।

कुछ ऐसा हो सकता है फाइनल मैच में इंग्लैंड का गेंदबाजी क्रम

कुछ ऐसा हो सकता है फाइनल मैच में इंग्लैंड का गेंदबाजी क्रम

कुछ ऐसा हो सकता है फाइनल मैच में इंग्लैंड का गेंदबाजी क्रम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की गेंदबाजी यूनिट ने ही पिछले मैच में भारत के मुँह से जीत छीन ली थी। जिसमें सबसे अहम योगदान युवा तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली (Reece Topley) का रहा था, उन्होंने सिर्फ 24 रन देकर 6 महत्वपूर्ण विकेट अपने खाते में जोड़े थे।

जो कि किसी भी इंग्लिश गेंदबाज के द्वारा वनडे फॉर्मेट में लिए गए दूसरे सबसे बेहतरीन फिगर है। उनका साथ देने के लिए ब्रायंडन कार्स (Brydon Carse), डेविड विली (David Willey) और क्रेग ओवर्टन (Craig Overton) शामिल हो सकते हैं। स्पिन के विकल्प के रूप में लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) और मोइन अली (Moeen Ali) प्लेइंग का हिस्सा हो सकते हैं।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली।

Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, संभावित प्लेइंग-11,