IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया की ये होगी सलामी जोड़ी, मैनचेस्टर के मैदान पर तूफ़ान आना अब तय

इंग्लैंड और भारत (IND vs ENG) के बीच रविवार, 17 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेंगी। दरअसल गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 100 रन के बड़े अंतर से हराया था।
जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। इसके साथ ही अब दोनों सीरीज को सील करने की कोशिश करेंगे। लेकिन उससे पहले इस मैच में टीम इंडिया (Team India) की सलामी जोड़ी क्या हो सकती है आइये जानते है।
ये होगी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी

ये होगी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी
मैनचेस्टर के मैदान में खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन (Rohit Sharma and Shikhar Dhawan) पारी की शुरूआत करते हुए नजर आ सकते हैं। इस मुकाबले में ये दोनों खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम इंडिया को धांसू शुरूआत दिला सकते हैं।
दोनों ही खिलाड़ी नई बॉल के साथ बड़े-बड़े शाट्स लगाने में माहिर हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन का बल्ला भले दूसरे मैच में नहीं चल पाया हो, लेकिन पहले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों का बल्ला जमकर बरसा था। रोहित शर्मा ने 58 गेंदों में 76 रनों की धुंआधार पारी खेली थी। वहीं शिखर धवन भी हिटमैन से पीछे नहीं दिखे। उन्होंने भी 31 रनों का अहम योगदान दिया था।
भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
फिलहाल भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में 11 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 5 मैचों में जीत तो 6 में हार का सामना करना पड़ा। भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक यहां 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें इंग्लैंड ने 3 तो भारत ने 1 में जीत दर्ज की है।
दोनों टीमों के बीच इस मैदा में पहला वनडे मैच कपिल देव की कप्तानी में 1983 विश्व कप के विश्व कप सेमीफाइनल में खेला गया। हालांकि, इसके बाद 1986, 1996 और 2007 में इंग्लैंड के दौरे के दौरान भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आखिरी वनडे को जीतकर भारत अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगा।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।
Tags: IND vs ENG, टीम इंडिया, सलामी जोड़ी,