IND vs ENG: इंग्लैंड की धरती पर हार्दिक- पंत का आया तूफ़ान! फाइनल मैच 5 विकेट से जीता भारत, टी 20 के बाद 2-1 से बनी वनडे चैंपियन

By Akash Ranjan On July 17th, 2022
ऐसे जीती टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रविवार 17 जुलाई यानी आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला गया। इस मैच से पहले दो वनडे मैच में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते थे। इस वजह से इस सीरीज का यह आखिरी मुकाबला निर्याणक साबित हुआ। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 45.5 में ऑल आउट हो कर 259 रन बनाये थे। 260 रनो का पीछा करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 42.1 में 261 रन बना लिए। इसी के साथ भारत का इंग्लैंड दौरा अब समाप्त हुआ। जहाँ टेस्ट सीरीज भारत जीतते जीतते रह गई और सीरीज ड्रा रही वहीं टी 20 सीरीज भारत ने 2-1 से जीत ली अब वनडे सीरीज भी भारत ने 2-1 से जीत ली है।

हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत ने दिलाई जीत

इस मुश्किल परिस्थिति में टीम इंडिया (Team India) लगातार पिछड़ती हुई नजर आ रही थी। लेकिन ऋषभ पंत (125) और हार्दिक पांड्या(71) की जोड़ी को कुछ और ही मंजूर था। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी पारी की शुरुआत में समय लेने के साथ धीमी गति से साझेदारी बनाना शुरू किया और लक्ष्य के करीब पहुंच कर आतिशी अंदाज में 133 रनों की साझेदारी की। अंत में ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा, जिसके बूते टीम इंडिया ने इस मैच को 5 विकेट से जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया है।

कुछ इस तरह रही इंग्लैंड की पारी

कुछ इस तरह रही इंग्लैंड की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 66 रन बनाए। इससे पहले, मैच के दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और जो रूट (Joe Root) को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद, खतरनाक दिख रहे सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) (41) को हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों कैच आउट कराया। लड़खड़ाती पारी को कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) और मोईन अली (Moeen Ali) ने संभालने का प्रयास किया।

कुछ इस तरह रही इंग्लैंड की पारी

इस बीच, दोनों ने धैर्यपूर्वक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया। कप्तान बटलर ने 21.3 ओवर में चहल की गेंद पर छक्का मारकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया, लेकिन 27.1 ओवर में जडेजा की गेंद पर मोईन (34) चलते बने, जिससे उनके और कप्तान बटलर के साथ 84 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया। इंग्लैंड की आधी टीम 149 रनों पर पर वापस लौट गई। इसके बाद भारत को इंग्लैंड ने 260 रनो का टारगेट दिया।

ऐसे जीती टीम इंडिया

ऐसे जीती टीम इंडिया

260 रनो का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के रूप में भारत को लगा पहला झटका लगा धवन को रीस टॉप्लेय् (Reece Topley) ने 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा अपने रंग में दिख रहे थे कि रीस टॉप्लेय् ने 17 रनो पर उनको आउट किया।

विराट कोहली (Virat Kohli) भी इतने रन बना कर आउट हुए। इसके बाद 17वें ओवर में 72 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। क्रेग ओवरटन ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए।

ऐसे जीती टीम इंडिया

इसके बाद क्रीज़ पर हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत ने संभल कर बल्लेबाज़ी करना शुरु किया। दोनों के बीच शतकीय साझीदारी की। दोनों ने साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 115 गेंदों पर 133 रन की साझेदारी निभाई और भारत को मुश्किल परिस्थिति से निकाला। अच्छी गेंदबाज़ी करने के बाद हार्दिक पंड्या ने अच्छी बल्लेबाज़ी भी की और 4 विकेट लेने के बाद पंड्या 55 गेंदों पर 71 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद रही सही कसर पंत ने पूरी कर दी और 113 गेंदों पर 125 रन बना कर भारत को जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड की धरती पर टी 20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज भी जीत ली है।

Tags: IND vs ENG 3rd ODI, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या,
Exit mobile version