भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) न केवल एक असाधारण बल्लेबाज और गेंदबाज हैं, बल्कि जडेजा मदन पर अपनी फुर्ती के लिए भी जाने जाते हैं। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले गए तीसरे निर्णायक मैच (IND vs ENG 3rd ODI) में उन्होंने जोस बटलर (Jos Butler) का एक शानदार कैच लपका। इंग्लिश कप्तान, जो एक अर्धशतक बना चुके थे, बड़े ही खतरनाक दिख रहे थे। लेकिन उनकी पारी को रवींद्र जडेजा ने अपनी असाधारण फील्डिंग से समाप्त किया।
रवींद्र जडेजा बने फिल्डिंग सुपरस्टार

टॉप 3 इंग्लिश बल्लेबाजों के आउट होने के बाद इंग्लिश कप्तान क्रीज पर आए। ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford Cricket ground) में सतर्क शुरुआत करने के बाद उन्होंने मेजबान टीम की कमान संभाली। जोस बटलर दृढ़ संकल्प के साथ मैदान पर उतरे और उन्होंने एक शानदार अर्धशतक बनाया। हालांकि, वह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एक छोटी गेंद के सामने नहीं टिक पाए और गेंद उनके बल्ले के ऊपरी भाग पर लगी और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने एक असाधारण डाइव लगाकर उनका शानदार कैच लपका।
ऐसे लपका रविंद्र जडेजा ने कैच

एक छोटी गेंद को बॉउंड्री पार पहुंचाने के लिए बटलर ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी भाग पर लगी और उतनी दूरी तय नहीं कर पायी जितनी बटलर चाहते थे। रवींद्र जडेजा ने डीप स्क्वायर लेग से दौड़ते हुए एक शानदार डाइव लगाकर इंग्लैंड के कप्तान की पारी का अंत किया।
भारत के लिहाज से बटलर का विकेट बेहद अहम था। इंग्लैंड के कप्तान ने क्रीज पर नजरे जमा ली थी और अगर नाबाद रहते तो इंग्लैंड की पारी में 30-40 रन और जोड़ देता।
A fine catch from Jadeja removes Buttler.
Scorecard/clips: https://t.co/2efir2v7RD
🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/5zIQnQ8Nh4
— England Cricket (@englandcricket) July 17, 2022
टी 20 के बाद वनडे सीरीज भी जीता भारत

मुश्किल परिस्थिति में टीम इंडिया (Team India) लगातार पिछड़ती हुई नजर आ रही थी। लेकिन ऋषभ पंत (125) और हार्दिक पांड्या (71) की जोड़ी को कुछ और ही मंजूर था। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी पारी की शुरुआत में समय लेने के साथ धीमी गति से साझेदारी बनाना शुरू किया और लक्ष्य के करीब पहुंच कर आतिशी अंदाज में 133 रनों की साझेदारी की। अंत में ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा, जिसके बूते टीम इंडिया ने इस मैच को 5 विकेट से जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया है।
