IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे फाइनल मैच में क्या तीसरे दिन भी बारिश करेगी मज़ा ख़राब? जानिए मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On July 3rd, 2022
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे फाइनल मैच में क्या तीसरे दिन भी बारिश करेगी मज़ा ख़राब? जानिए मौसम रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड (ENG vs IND) के बीच जारी पटौदी ट्रॉफी का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश की भेंट लगभग चढ़ ही गया था। दिन की शुरुआत से ही लगातार मौसम का मिजाज गड़बड़ाया हुआ नजर आया जिसके चलते दूसरे दिन के खेल में लगातार खलल पैदा हुई। शुक्रवार को यानी खेल के दूसरे दिन मैच को 3 बार बारिश के चलते रोका गया।

जाहिर है इससे दर्शकों और खिलाड़ियों का मजा किरकिरा हुआ, ऐसे में अब सभी की निगाहें कल यानि 3 जुलाई को बर्मिंघम के मौसम पर टिकी हुई है। आइए आपको बताते हैं इंग्लैंड और भारत के बीच जारी इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

टेस्ट मैच के तीसरे दिन मौसम का हाल

 

इंग्लैंड का मौसम अपनी बदमिजाजी के लिए जाना ही जाता है। मैच के पहले दिन के खेल में एक बार बारिश के चलते मैच को रोका गया था। जिससे इस मैच के पहले दिन 17 ओवर कम डालें गए थे। लेकिन दूसरे दिन तो हद ही हो गई जब काले बादलों ने लगातार एजबेस्टन के मैदान में पहरा डाले रखा।

ऐसे में अब बात की जाए कल यानि 3 जुलाई को बर्मिंघम के मौसम की तो Accu Weather वेबसाइट के अनुसार तीसरे दिन भी बारिश की संभावना जताई जा सकती है। रविवार को बर्मिंघम का तापमान 18 से 9 डिग्री सेल्सियस होगा, हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

आसमान में बादल छाने रहने की संभावना है जबकि बारिश होने की संभावाना भी 60 प्रतिशत है। वहीं 63 प्रतिशत ह्यूमिडिटी भी होगी लेकिन, जैसे दिन गुजरता रहेगा वैसे धूप खिलने की भी आशंका है। इस पूरी रिपोर्ट से अंदाजा लगाया जासकता है बारिश टेस्ट मैच के तीसरे दिन ज्यादा परेशान नहीं करने वाली है।

5 जुलाई तक ऐसा रहेगा बर्मिंघम का मौसम

वहीं मुकाबले के चौथे दिन बर्मिंघम में मौसम साफ रहने वाला है। इस दिन बारिश होने की संभावना सिर्फ 3% बताई गई है। जबकि मुकाबले के अंतिम दिन यानी 5 जुलाई को भी मौसम साफ रहेगा। इस दिन बारिश होने की संभावना 12% है। जबकि मौसम ठंडा बना रहेगा।

इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे भारतीय गेंदबाज

इसके साथ ही आपको बताना चाहेंगे कि बारिश के लागतर खलल के बावजूद दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दोनों टीमों के बीच शनिवार के दिन भी कड़ी टक्कर देखने को मिली है, 338/7 के स्कोर पर दूसरे दिन की शुरुआत करने वाली टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में ऑल आउट होते हुए 416 रनों का आंकड़ा हासिल किया।

वहीं इन रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दूसरे दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। लेकिन इसके बवाजूद इंग्लिश टीम अभी भी मैच में भारत से पहली पारी में 332 रन पीछे हैं। तीसरे दिन की शुरुआत में इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स पारी को आगे लेकर जाएंगे।

Tags: IND vs ENG, मौसम का हाल,
Exit mobile version