IND vs ENG: दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी भारत से हुई ये 2 गलतियां, कप्तान जसप्रीत बुमराह को करना होगा यह काम

मोहम्मद सिराजः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। आज इस टेस्ट मैच का दूसरा दिन था। आज भारत ने पहली पारी में 416 के स्कोर तक पहुंच पाई हैं। आज बारिश खेल बिगाड़ती हुए नजर आई हैं। आज दूसरे दिन के तीसरे सेशन के अंत तक इंग्लैंड भारत के गेंदबाजों के आगे 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना पाई हैं।
आज का दिन भारत के लिए बड़ा ही अच्छा थे पहले तो कप्तान जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने बल्ले से रंग जमाया फिर गेंद से भी कह बरपाते दिखे। लेकिन आज टेस्ट मैच के दूसरे दिन में भारतीय टीम से कुछ गलतियां हुई हैं।
मोहम्मद शमी ने खेला खराब शॉर्ट

आज जब भारत ने दूसरे दिन की शुरूआत की तो मोहम्मद शमी (MOHAMMAD SHAMI) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) क्रिज पर मौजूद थे। मोहम्मद शमी ने 79 ओवर की पांचवी गेंद शॉर्ट मारने की कोशिश की लेकिन थर्ड मैन के फिल्डर को कैच दे बैठे। दरअसल गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (STUART BROAD) ने सूझ-बूझ कर एक शॉर्ट गेंद शमी को दी थी।
लेकिन शमी ने इस गेंद को समझने में देरी कर दी, बल्ले और गेंद से उतना अच्छा संपर्क नहीं बना था, जैक लीच ने एक आसान पकड़ते हुए भारत का सातवां विकेट गिराने में मदद की। मोहम्मद शमी गेम को चलाने वाली बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। अगर वो क्रिज पर और ज्यादा समय बिताते तो इस से भारत को और मदद मिलती।
मोहम्मद सिराज को देरी से किया इस्तेमाल
आज इंग्लैंड की पारी में भारत के दो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ही एक के बाद ओवरों में गेंदबाजी कर रहे थे। सिराज (SIRAJ) को बुमराह ने मात्र एक ही ओवर दिए थे और फिर बड़े समय तक उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। सिराज ने जैसे ही अपने दूसरे ओवर की शुरूआत की सिराज ने जो रूट जैसे खतरनाक खिलाड़ी को आऊट किया जो खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं।
ऐसे में अगर सिराज पहले आते तो इंग्लैंड के खिलाफ और जल्दी विकेट चटकाते नजर आ सकते थे। जो रूट 31 के स्कोर पर आऊट हो गए, सिराज ने आज के दिन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी अपने नाम की हैं।
Tags: जसप्रीत बुमराह, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी, मोहम्म्द सिराज,
