बीसीसीआई (BCCI) ने भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज (IND vs ENG) के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम 16 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। भारतीय टीम इंग्लैंड में एक टेस्ट, 3 वनडे व 3 टी 20 सीरीज खेलेगी। वर्ष 2021 में कोरोना के कारण स्थगित हुई एक टेस्ट को अब पूरा किया जाएगा।
वैसे इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। अगर भारतीय टीम यह टेस्ट जीत लेती है तो IND vs ENG की सीरीज पर काबिज हो जाएगी। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि भारतीय टीम में 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम के मैच विनर साबित हो सकते हैं। जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी
1-चेतेश्वर पुजारा

बीसीसीआई (BCCI) की टेस्ट के लिए घोषित टीम में बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) को एक बार फिर से वापस बुलाया है। यह मौजूदा समय में इंग्लैंड के काउंटी किक्रेट का हिस्सा है। वहां पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वो अब तक ससेक्स के लिए 2 शतक लगाकर चुके हैं। IND vs ENG सीरीज पुजारा के लिए बेहद अहम है
इंग्लैंड में पिछले दो महीने से काउंटी क्रिकेट खेलते हुए उनको वहां की आउट फील्ड और पिच का मिजाज समझ चुके हैं। ऐसे में यह मैच में बड़ी पारियां खेलने के साथ क्रीज पर रूक कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच के विनर साबित हो सकते हैं।
2- जसप्रीत बुमराह

भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) की सीरीज में पिछले वर्ष जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने शानदार गेंदबाजी थी। उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में 18 विकेट लिए थे। आमतौर पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तेज पिचों से शानदार बॉलिंग करते हैं। पिछले साल हई सीरीज में बुमराह ने लगातार बल्लेबाजों को परेशान किया था।
इस कारण उम्मीद है कि वो सीरीज में अब की गई अपनी गेंदबाजी की लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करेंगे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने पिछले साल के चौथे टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। इन दोनों कारणों से यह भारत बनाम इंग्लैंड के आखिरी टेस्ट मैच में विनर साबित हो सकते हैं।
3-रवींद्र जडेजा

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के आलराउंडर रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) बीसीसीआई (BCCI) की ओर से घोषित टीम का हिस्सा है। पिछले वर्ष (IND vs ENG) टेस्ट सीरीज के हुए 4 मैचों में इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। बल्ले से साथ गेंद से उन्होंने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को फायदा पहुंचाया था। अब पिछले 4 टेस्ट मैचों 160 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
पिछले दिनों श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ रवींंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी की थी। ऐसा माना जा रहा है कि यह खिलाड़ी एक बार फिर से इंग्लैंड (ENGLAND) में अपने श्रीलंका के खिलाफ के प्रदर्शन को दोहरा सकता है। यह बल्ले से साथ गेंद से भी कमाल करने की क्षमता रखता है।
