IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत में इन 3 खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका, हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से छुड़ाए इंग्लैंड के छक्के

By Twinkle Chaturvedi On July 8th, 2022
IND vs ENG: हार्दिक पंड्या समेत इन 3 खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत में निभाई बड़ी भूमिका

हार्दिक पंड्याः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। इस सीरीज का पहला टी-20 आज 7 जुलाई को रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम (ROSE BOWL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय रात 10:30 बजे से खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड को दिया था। इंग्लैंड की टीम बदले में सिर्फ 148 रनपर ही सिमट गई।

भारत ने 50 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। आज टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया हैं। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी टीम ने पूरी तरह से खेल में अपनी जान डाल दी हैं। हां थोड़े कैच जरूर टीम ने छोड़े हैं, भारत को इस मामले में सुधार की जरूरत हैं। लेकिन अगर ऑलराऊंड बात करें तो भारतीय टीम आज कमाल दिखी हैं। आज भारत की जीत में 3 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई हैं।

1. हार्दिक पंड्या

आज इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत के हीरो हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ही रहे हैं। हार्दिक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की पारी खेली। उसके बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 विकेट चटकाए। हार्दिक के ऑलराऊंड प्रदर्शन ने इंग्लैंड की टीम के छक्के छुड़ाने का काम किया।

हार्दिक पंड्या ने अपनी शानदार गेंदबाजी में 4 लोगों को अपना निशाना बनाया। जिसमें जेसन रॉय (JASON ROY), डेविड मलान (DAVID MALAN) और घातक खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE), सैम करन (SAM CURRAN)  शामिल हैं। इन चारों खिलाड़ियों के आऊट होने के बाद इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों पर पूरा पानी फिर चुका था। हार्दिक पंड्या ने आज अपने ऑलराऊंड प्रदर्शन से भारत को जीत का स्वाद चखाया हैं।

हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से चोट के कारण बाहर थे। लेकिन जब से उन्होने आईपीएल 2022 से वापीस की हैं। तब से ही वो भारत के मैच विनर खिलाड़ी के रूप में प्लेइंग 11 में शामिल हैं। उम्मीद रहेगी कि हार्दिक इसी तरह अपने खेल को बरकरार रखें।

सूर्यकुमार यादव

आज भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया हैं। भारत की पारी में विकेट तो गिरे लेकिन रन रेट में कोई भी कमीं नहीं आयी। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) , सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने आज शानदार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने अपनी उपस्थिति से भारत के मिडिल ऑर्डर को संभाले रखा।

सूर्यकुमार ने आज 39 रनों की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। सूर्यकुमार ने अपनी पारी से आगे क्रम में आने वाले बल्लेबाजों को मजबूती दी ताकि वो जब आए तो अपना खेल बिना किसी दबाव के दिखा सकें। भारत को 198 के स्कोर पर पहुंचाने में सूर्यकुमार ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई।

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने आज भारतीय गेंदबाजी की शुरूआत की थी। भुवनेश्वर ने पहला विकेट जोस बटलर का लेकर इंग्लैंड को बड़ी मुसीबत में डाल दिया था। हम सब जानते हैं कि जोस बटलर खतरनाक फॉर्म में हैं, अगर वो क्रिज पर रहकर समय बिताते तो भारत के लिए मुश्किल ही होता। लेकिन भुवी ने अपने पहले ही ओवर में कप्तान का विकेट लेकर भारत को आधा मैच शायद वहीं जीतवा दिया था।

भुवनेश्वर कुमार साऊथ अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में कमाल दिखाते दिखे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन कर उन्होने अब टी-20 विश्व कप के लिए जगह पक्की कर ली हैं। भुवी ने आज 3 ओवर में मात्र 10 रन देकर 1 विकेट चटकाकर शानदार इकॉनमी के साथ गेंदबाजी की हैं।

Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या,
Exit mobile version