IND vs ENG: अच्छी शुरूआत के बावजूद भी एक बार फिर विराट को जल्दी देखना पड़ा पवेलियन का रास्ता, मात्र 16 रन बनाकर हुए आऊट

By Twinkle Chaturvedi On July 14th, 2022
IND vs ENG: अच्छी शुरूआत के बावजूद भी एक बार फिर विराट को जल्दी देखना पड़ा पवेलियन का रास्ता, मात्र 16 रन बनाकर हुए आऊट

विराट कोहलीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर एक बार फिर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रनों का लक्ष्य भारत को दिया। भारतीय टीम रन चेज में काफी जल्दी विकेट खोती नजर आई। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पहले वनडे में खेलते दिखाई नहीं दिए थे, आज विराट टीम में वापसी कर रहे थे। मगर विराट सिर्फ 16 रनों में पवेलियन लौट गए।

बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली के हाथ फिर लगी निराशा

आईपीएल के बाद ब्रेक के बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली टेस्ट मैच और टी-20 सीरीज में बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए थे। वनडे सीरीज के पहले मैच में वो चोट के चलते विराट बाहर हो गए थे। आज दूसरे वनडे मैच में विराट ने टीम में वापसी की थी। विराट अच्छे नजर आ रहे थे उन्होने 3 चौके भी लगाए थे।

विराट 11वें ओवर की दूसरी गेंद में डेविड विली ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच आऊट करा दिया। पिछले मैचों की तरह एक बार फिर विराट के हाथ निराशा हाथ लगी हैं। विराट कोहली अब वापस से कुछ समय के लिए खेलते दिखाई नहीं देंगे, विराट इंग्लैंड दौरे के बाद होने वाले वेस्टइंडीज दौरे में टीम का हिस्सा नहीं हैं। विराट को इस दौरे में आराम दिया गया हैं।

विराट को आक्रमक अंदाज में देखने का फैंस का इंतजार नहीं हो रहा खत्म

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) क्रिकेट के बादशाह हैं, उन्होने कई शानदार पारियां खेल विश्व क्रिकेट को कई ऊंचाईयां दी हैं। विराट कोहली काफी ज्यादा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्हें कुछ पारियों में शुरूआत तो मिलती हैं, लेकिन वह पारी बड़ी नहीं हो पाती। विराट ने शतक साल 2019 में जड़ा था तब से लेकर अब तक विराट एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। फैंस लगातार उनके इस फॉर्म से काफी ज्यादा निराशा में हैं।

फैंस विराट को आक्रमक अंदाज में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। आज विराट जब एक बार फिर अच्छी शुरूआत के बाद आऊट हो गए थे। फैंस फिर से काफी ज्यादा निराश हो गए। विराट वेस्टइंडीज दौरे में टीम का हिस्सा नहीं हैं। उम्मीद यही रहेगी की विराट जल्द से जल्द अपने आक्रमक फॉर्म में वापसी करें।

Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,