IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच ? वजह फैंस को कर देगी परेशान

जसप्रीत बुमराहः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर एक बार फिर गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं।
इंग्लैंड की टीम ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए हैं। आज भारत की गेंदबाजी पिछले मैच के मुकाबले नहीं रही। पिछले मैच के हीरो बने जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) आज विरोधी टीम पर दबाव बनाने में नाकामयाब रहे।
जसप्रीत बुमराह ने दूसरे वनडे मैच में किया काफी निराश

वनडे सीरीज के पिछले मुकाबले की तरह ही दूसरे वनडे में भारत पहले गेंदबाजी करती नजर आयी। फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे, कि पिछले मुकाबले की तरह ही शायद आज का खेल होगा। लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ आज भारत की गेंदबाजी पिछले मैच के मुकाबले नहीं थी, क्योंकि इंग्लैंड की टीम शायद तैयारियों के साथ आई थी। इंग्लैंड ने अपने पिछले मुकाबले से सीख कर मैदान में कदम रखा। जसप्रीत बुमराह जिन्होने पिछले मैच में 6 विकेट दर्ज कर शानदार जीत भारत को दिलाई थी।
आज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) शुरूआत में विकटें लेने और दबाव बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। आज बुमराह ने 10 ओवर में 49 देकर 2 विकेट अपने नाम किए। बुमराह भारत के लिए अटैक करने वाले वाले गेंदबाज हैं लेकिन आज उनकी अटैकिंग गेंदबाजी शुरूआत में दिखाई नहीं दी। अंत के ओवरों में जब वो गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्हें पीठ में थोड़ा दर्द हुआ जिसके कारण वो शायद ही अगले मैच में खेले.
क्या जसप्रीत बुमराह नहीं होंगे अगले मैच का हिस्सा ?

आज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी फैंस के साथ-साथ टीम को काफी परेशान करने वाली हुई हैं। लेकिन एक मैच जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शायद ही बदलेगा। बुमराह पहले मैच में अच्छे नजर आए थे, इस मैच में उन्होने विकटें ली लेकिन दबाव बनाने में नाकामयाब रहें। लेकिन बुमराह विश्व के सबसे नंबर 1 गेंदबाज हैं, तो उन्हें टीम से नहीं निकाला जा सकता हैं।
टीम मैनेजमेंट बदलाव अगर करना चाहे तो वो बेंच ताकत को आजमानें के लिए कर सकती हैं। बुमराह को प्लेइंग 11 से बाहर करने की गलती मैनेजमेंट शायद ही करती दिखेगी। बुमराह कभी भी मैच का रूख बदल सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा। बुमराह वेस्टइंडीज दौरे में टीम का हिस्सा नहीं हैं। उम्मीद रहेगी कि बुमराह छुट्टी में जाने से पहले अपने फैंस को खुश करके जाए।
Tags: जसप्रीत बुमराह, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम,