IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में क्या बारिश रोकेगी भारत की जीत के रथ को? जानिए एजबेस्टन स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On July 9th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड खिलाफ दूसरे टी20 मैच में क्या बारिश रोकेगी भारत की जीत के रथ को? जानिए एजबेस्टन स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट

इंग्लैंड दौरे पर गई भारत की टीम (Team India) अब शनिवार यानी 9 जुलाई को 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने वाली है। दोनों मैचों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हुई थी, पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 50 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई।

अब इंग्लैंड और भारत दूसरे टी20 मैच के लिए बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भिड़ने वाली है। ऐसे में आज हम आपको इस मुकाबले से जुड़ी मौसम रिपोर्ट के बारे में बताएंगे।

भारत की निगाहें सीरीज जीतने की ओर

दरअसल, इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बतौर कप्तान अपना पहला मुकाबला विदेशी धरती पर खेला जहाँ भारत को जीत नसीब हुई। बतौर कप्तान रोहित ने लगातार 13 टी20 मुकाबले जीत लिए हैं। ऐसे में अब कप्तान रोहित की निगाहें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच में मौसम अहम भूमिका निभाने वाला है। इस मुकाबले से जुड़ी मौसम रिपोर्ट के बारे में अगर हम बात करें तो शनिवार को एजबेस्टन में बारिश की संभावना बेहद कम है। शनिवार को बर्मिंघम का तापमान 23 से 11 डिग्री सेल्सियस होगा।

यानी खिलाड़ियों को गर्मी से काफी राहत होगी और मौसम काफी ठंडा होने वाला है। हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। जबकि ह्यूमिडिटी 51 प्रतिशत होगी, वहीं बारिश होने की संभावना सिर्फ 20 प्रतिशत है। हालांकि शनिवार को बर्मिंघम शहर में बादल छाए रहेंगे लेकिन फैंस के लिए अच्छी बात ये हैं कि मौसम मैच के अनुकूल ही रहेगा।

दूसरे टी20 मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

इंग्लैंड टीम: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

Tags: IND vs ENG, एजबेस्टन स्टेडियम, मौसम रिपोर्ट,