IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भी भारत ने ढाया कहर, 49 रनो से सिर्फ़ मैच ही नहीं टी-20 सीरीज भी की अपने नाम

By Akash Ranjan On July 9th, 2022

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND 2nd T20) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में खेला गया। इस मैच में कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान जोस बटलर और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आमने-सामने थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम महज़ 121 रनो पर ऑल आउट हो गई और भारत ने 49 रनो से मैच जीत लिया। इस जीत के बाद भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी 2 -0 से जीत ली है।

भारत की तरफ से जडेजा ने खेली बड़ी पारी

भारत की तरफ से जडेजा ने खेली बड़ी पारी

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND 2nd T20) के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में रविंद्र जडेजा ने बड़ी पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 29 गेंदों का सामना किया और 5 चौके की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि बुमराह 0 रन पर नाबाद रहे।

कुछ ऐसी रही टीम इंडिया की पारी

कुछ ऐसी रही टीम इंडिया की पारी

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ओपनिंग करने आए। इस दौरान रोहित 20 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। जबकि पंत ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया।

विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर से फ्लॉप हुए। वे महज 1 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) 11 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार ने 2 चौके भी लगाए। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए।

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) 17 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने 6 गेंदों में 13 रन बनाए। अंत में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 46 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके लगाए। टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए।

कुछ ऐसी रही टीम इंडिया की पारी

इंग्लैंड के लिए रिचर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में महज 15 रन देकर 3 विकेट झटके। रिचर्ड ने एक मेडन ओवर भी निकाला। क्रिस जॉर्डन ने भी खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। सैम करन (Sam Curran) ने 3 ओवरों में 26 रन दिए। डेविड विले (David Willey) ने 3 ओवरों में 35 रन दिए। मोईन अली (Moeen Ali) ने 2 ओवरों में 23 रन दिए।

ऐसी जीती टीम इंडिया

ऐसी जीती टीम इंडिया

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने भारत को काबू में कर लिया। भुवनेश्वर ने पहली ही गेंद पर जेसन रॉय (Jason Roy) और फिर जोस बटलर (Jos Buttler) को आउट करने के बाद बुमराह ने लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को आउट किया।

इसके बाद युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने मैच में अपने पहले ही ओवर में हैरी ब्रुक (Harry Brook ) को सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों कैच कराया। ब्रुक आठ रन बना सके। 11वें ओवर में 60 के स्कोर पर इंग्लैंड को छठा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने सैम करन (Sam Curran) को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों कैच कराया।

करन दो रन बना सके। इसके बाद मोईन अली ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले। लेकिन अंत में हार्दिक पांड्या ने उन्हें चलता किया। इसके बाद इंग्लैंड की जीत की उम्मीद पूरी तरह से समाप्त हो गई। और अंत में इंग्लैंड की टीम महज 121 रनो पर ऑल आउट हो गई।

Tags: ENG vs IND, इंग्लैंड और भारत, टीम इंडिया,
Exit mobile version