IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, विराट कोहली की हुई वापसी

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 2nd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जुलाई को लॉर्ड्स (Lord’s) के मैदान पर खेला जाने वाला है। भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा। पहले वनडे मैच को टीम इंडिया (Team India) ने 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम इंडिया दूसरे वनडे मैचों को भी जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी।
वहीं, दूसरी तरफ जोस बटलर (Jos Butler) की अगुवाई में इंग्लिश टीम जोरदार वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अगर इंग्लैंड (England Team) को इस सीरीज में बने रहना है तो दूसरा वनडे मैच हर हाल में जीतना होगा।
भारत ने जीता टॉस पहले गेंदबाज़ी का फैसला
2ND ODI. India won the toss and elected to field. https://t.co/N4iVtxbNBF #ENGvIND
— BCCI (@BCCI) July 14, 2022
भारत के पास 11 साल का रिकॉर्ड
भारत के पास 11 साल का रिकॉर्ड
पिछले 11 साल के रिकॉर्ड की बात करें तो इंग्लैंड टीम (England Team) ने सिर्फ एक बार ही भारत को वनडे में शिकस्त दी है। उस समय टीम इंडिया (Team India) ने इंग्लैंड को 5 बार सीरीज में हराया है। बता दें कि, उस दौरान इंग्लैंड टीम घरेलू धरती पर अंग्रेजों से भिड़ी थी।
इसलिए टीम इंडिया के पास इस मैच में इंग्लैंड को हराकर 11वीं सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। दोनों टीमें अबतक 19 वनडे सीरीज में भिड़ीं हैं, जिसमें भारत 10 बार तो इंग्लैंड महज 7 बार सीरीज में जीत दर्ज कर पाया है, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
गौरतलब है कि इंग्लैंड और भारत (IND vs ENG) के बीच अब तक कुल 104 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 43 में इंग्लैंड और 56 में भारत को जीत मिली है। दो मैच टाई रहे हैं और तीन का परिणाम नहीं निकल सका है। अपने घर पर खेले गए मुकबलों में इंग्लिश टीम का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड में 42 में से 22 मैचों में मेजबान टीम को जीत मिली है तो वहीं भारत ने 17 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
Tags: IND vs ENG, IND vs ENG 2nd ODI, भारत और इंग्लैंड,