IND vs ENG: प्लेयर ऑफ द मैच रीस टॉप्ली ने शानदार प्रदर्शन के बाद खोले अपने पत्ते, कहा- ‘सच कहूं तो सभी का…’

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 2nd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स (Lord’s) के मैदान पर खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बतौर कप्तान जोस बटलर (Jos Butler) और रोहित शर्मा आमने-सामने थे। वहीं, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही।
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने पहले बॉल से ही हल्ला बोल दिया। जिससे इंग्लैंड की टीम 49 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत को जीत के लिए 247 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके ज़वाब में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने काफ़ी निराश किया। और ओवर में रन बना कर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की इस बड़ी जीत के बाद मेजबान टीम ने वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया है।
प्लेयर ऑफ द मैच रीस टॉप्ली ने मैच के बाद क्या बोले?

प्लेयर ऑफ द मैच रीस टॉप्ली ने मैच के बाद क्या बोले?
भारत और इंग्लैंड ( IND vs ENG 2nd ODI) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लिश टीम की तरफ से घातक गेंदबाजी देखने को मिली। इंग्लैंड की तरफ से रीस टॉपली (Reece Topley) ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। उनके आलावा डेविड विली, ब्रायडन कार्स, मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन ने 1-1 विकेट हासिल किये। मैच के बाद रीस टॉपली ने कहा कि,

प्लेयर ऑफ द मैच रीस टॉप्ली ने मैच के बाद क्या बोला?
“सच कहूं तो सभी का इंंग्लैंड के लिए खेलना सभी का सपना होता है। आने वाले कुछ सालों में दो विश्व कप आ रहे हैं, मैं चाहता हूं कि अपने देश के लिए खेलूं। अच्छा लगा कि आज वीकेंड की शुरुआत हो रही है और मैंने अपने देश के दर्शकों के सामने इस तरह का प्रदर्शन किया है।”
146 रनों पर सिमटी भारतीय पारी, इंग्लैंड ने 100 रनों से जीता मैच

146 रनों पर सिमटी भारतीय पारी, इंग्लैंड ने 100 रनों से जीता मैच
महज 31 रन के संयुक्त स्कोर पर 4 बल्लेबाजों को गंवाने के बाद टीम इंडिया की पारी संभालने का काम शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने संभाला। दोनों खिलाड़ियों के बीच 5वें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई थी। जिसके कारण भारत की उम्मीदें थोड़ी जिंदा होनी शुरु ही हुई थी कि सूर्यकुमार यादव को रीस टोप्ली ने बोल्ड कर दिया।
इसके बाद हार्दिक और रवींद्र जडेजा के बीच की साझेदारी भी सिर्फ 28 रनों की हुई। 101 के स्कोर पर हार्दिक के रूप में छठा विकेट गिरने के बाद नतीजा महज औपचारिकता मात्र रह गया। हालांकि जडेजा और मोहम्मद शमी ने 39 रन जोड़े।
लेकिन 34वें और 35वें ओवर में लगातार 2 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया सिर्फ 146 रन पर ऑल आउट हो गई और इंग्लैंड ने 100 रनों से मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ खड़ी हुई है, अब निर्णायक मुकाबला 17 जुलाई को खेला जाएगा।
Tags: IND vs ENG 2nd ODI, प्लेयर ऑफ़ द मैच, रीस टॉपली,