IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में गेंदबाज या बल्लेबाज किसकी रहेगी पिच, जानें पिच रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On July 13th, 2022
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में गेंदबाज या बल्लेबाज किसकी रहेगी पिच, जानें पिच रिपोर्ट

भारत  और इंग्लैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) द्वारा पहले वनडे मैच में शानदार खेल देखा गया था।

वहीं इंग्लैंड (ENGLNAD)  की टीम पहले मैच में बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आई हैं। आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में पिच का हाल कैसा रहेगा।

लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में ओवल के मैदान में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) द्वारा 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स (LORDS) के मैदान में 14 जुलाई को खेला जाएगा। लॉर्ड की पिच पर अक्सर घास की छीटें होती हैं, जिससे पिच काफी ज्यादा अच्छी हो जाती है।

हालांकि, यहां की गति और उछाल खिलाड़ियों को काफी ज्यादा मदद करेगी, और यह बल्लेबाजों को पिच पर बने रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दूसरी ओर, गेंदबाज, विशेष रूप से तेज गेंदबाज, यहां उछाल और स्विंग का उपयोग करके अपना दिन बनाने में कामयाब हो सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड के इस पिच पर मैच खेलने की बात करें तो- भारत ने इस स्थल पर 8 मैच खेले हैं जिनमें से 4 में जीत हासिल की है और एक मैच के साथ 3 मैचों में हार मिली है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में 56 एकदिवसीय मैच खेले और 25 जीते लेकिन 27 मैच हारे हैं। उनके 4 मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं।

भारत और इंग्लैंड संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, प्रसिध्द कृष्णा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड टीम –  जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, डेविड विली, मैट पार्किंसन और रीस टॉपली

Tags: जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड, रोहित शर्मा,
Exit mobile version