IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारत के बल्लेबाज़ों ने किया बेड़ा ग़र्क़, खेले या छोड़े के बीच दूसरा वनडे मैच 100 रनो से गवायां

इंग्लैंड और भारत (IND vs ENG 2nd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स (Lord’s) के मैदान पर खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बतौर कप्तान जोस बटलर (Jos Butler) और रोहित शर्मा आमने-सामने थे। वहीं, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही।
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने पहले बॉल से ही हल्ला बोल दिया। जिससे इंग्लैंड की टीम 49 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत को जीत के लिए 247 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके ज़वाब में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने काफ़ी निराश किया। और ओवर में रन बना कर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की इस बड़ी जीत के बाद मेजबान टीम ने वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया है।
कुछ ऐसी रही इंग्लैंड की पारी

कुछ ऐसी रही इंग्लैंड की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम को जेसन रॉय (Jason Roy) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 41 रन जोड़े। रॉय 33 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेयरस्टो ने आक्रामक क्रिकेट खेलना शुरू किया। हालांकि, 72 रनों के कुल स्कोर पर वह चहल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। बेयरस्टो ने 38 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 38 रन बनाए।
इसके बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई। इसके बाद जो रूट (Joe Root)11, जोस बटलर (Jos Buttler) 04 और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) 21 भी आउट हो गए। 102 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने कुछ बड़े शॉट खेले।
148 रनों पर 6 विकेट गिरने के बाद मोईन अली (Moeen Ali) और डेविड विली (David Willey) ने दमदार शॉट्स खेले और सातवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। हालांकि, दोनों बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ पाए। अली ने 64 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 47 रन बनाए। वहीं विली ने 49 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले।
युजवेंद्र चहल ने तोड़ा 32 साल पुराना रिकॉर्ड

युजवेंद्र चहल ने तोड़ा 32 साल पुराना रिकॉर्ड
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने गुरुवार को लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में महान मोहिंदर अमरनाथ के 32 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारतीय स्पिनर ने जॉनी बेयरस्टो, जो रूट और बेन स्टोक्स को जल्दी क्रीज़ से हटा दिया, जिससे घरेलू टीम 21.3 ओवर में पांच विकेट पर 102 रन पर सिमट गई।
चहल (Yuzvendra Chahal) ने दूसरे वनडे मैच में 10 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसी के साथ उन्होंने एकदिवसीय प्रारूप में लॉर्ड्स में किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड बनाया। चहल (Yuzvendra Chahal) से पहले, अमरनाथ ने लॉर्ड्स में 1983 विश्व कप फाइनल में विंडीज के खिलाफ 7 ओवर में 12 विकेट पर 3 विकेट लिए थे।
कुछ ऐसे ढेर हुए टीम इंडिया के शेर

कुछ ऐसे ढेर हुए टीम इंडिया के शेर
247 रनो का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत किसी बुरे सपने से काम नहीं थी। ओवल के शेर कप्तान रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर खाता भी नहीं खोल पाए। 10 गेंदों का सामना करते हुए कप्तान वापस लौट गए। इसके बाद आये किंग कोहली अपने पुराने रंग में नज़र आये। आते साथ ही किंग कोहली ने बैक 2 बैक 3 चौके लगाए।
लेकिन अच्छी शुरुआत का कोहली फायदा नहीं उठा सके और 25 गेंदों पर डेविड विली (David Willey) का शिकार बने। इसके बाद आये ऋषभ पंत बल्ले और गेंद से जूझते नज़र आये। पंत को समझ ही नहीं आ रहा था कि मारना है या छोड़ना है। नतीज़तन पंत बिना खाता खोले महज़ 5 गेंदों पर ही फुल टॉस गेंद पर कैच थमा बैठे।

कुछ ऐसे ढेर हुए टीम इंडिया के शेर
इसके बाद आये सूर्यकुमार यादव (Surya kumar yadav) और हार्दिक पंड्या (Hardik पंड्या) भारत की पारी को सँभालने की कोशिश की। दोनों ने मिल कर कुछ अच्छे शॉट्स भी खेले लेकिन सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों पर 27 रन बना के आउट हुए। इसके बाद रविंदर जडेजा के साथ टीम की नइया को पंड्या पार नहीं करा पाए।
पंड्या 44 गेंदों पर 29 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद जडेजा भी बल्ले से जूझते नज़र आये। जडेजा ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाये। और इनके आउट होने के बाद भारत की जीत की उम्मीद समाप्त हो गई। जिसके बाद टीम इंडिया 38.5 में महज 146 रनो पर ऑल आउट हो गई।
Tags: IND vs ENG 2nd ODI, इंग्लैंड, इंग्लैंड और भारत,