भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 2nd ODI) के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरें। उन्होंने टीम के लिए दो अहम विकेट झटका, भारत की मुश्किल कम कर दी है। चहल ने मैच में ऐसे दो बल्लेबाजों की विकेट ली, जिसके टीम को तलाश थी। यूजी ने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और जो रूट (Joe Root) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। ये दोनों विकेट टीम के लिए काफी अहम थे।
बता दें इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान जॉस बटलर (Jos Buttler) और रोहित शर्मा आमने-सामने हैं। इस मैच के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी हुई है। वहीं, इंग्लैंड ने कोई बदलाव नहीं किया है।
जॉनी बेयरस्टो को चहल ने किया क्लीन बोल्ड
युजी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले 5 ओवर में 3 विकेट चटका डाले। चहल ने अपना पहला शिकार जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) को बनाया। चहल ने अपना पहला शिकार 15वें ओवर में बनाया। इस ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने बेयरस्टो को बोल्ड कर उनके होश उड़ा डाले।
बेयरस्टो ने छक्का ठोकने के लिए जैसे ही बल्ला उठाया, चहल की शानदार स्पिन पर वे बीट हुए और बॉल उनके बल्ले और पैड्स के बीच से निकलकर स्टंप से जा टकराई। ये बॉल गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इससे पहले कि बेयरस्टो कुछ समझ पाने की भी कोशिश करते, चहल ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं।
— Manvi Nautiyal (@ManviNautiyal) July 14, 2022
जो रूट को बनाया शिकार
बेयरस्टो जैसे बड़े विकेट का शिकार कर चहल ने जो रूट (Joe Root) पर हमला बोला। 20 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे रूट ने जैसे ही स्वीप मारना चाहा, वे बीट हुए और बॉल उनके पैड्स से जा टकराई। अंपायर ने चहल की अपील पर अंगुली उठा दी, लेकिन रूट संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने रिव्यू ले लिया, जिसमें साफ नजर आया कि गेंद लेग स्टंप से टकराकर बाहर निकल रही है। दो विकेट चटकाकर चहल जोश से भर गए।
अब वे 22वें ओवर में लौटे। 22 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे बेन स्टोक्स को 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर चलता कर दिया। बेयरस्टो, रूट और स्टोक्स का विकेट चटकाकर चहल ने क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही बटोर ली। उन्होंने अपने पहले 5 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
— Manvi Nautiyal (@ManviNautiyal) July 14, 2022
