IND vs ENG: हार्दिक पंड्या ने ऑल राउंडर प्रदर्शन से काटा ग़दर, भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 50 रनो से रौंदा

By Akash Ranjan On July 8th, 2022

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 1st T20) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच साउथेम्प्टन के एजेस बाउल (Ages Bowl) में खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान इंग्लैंड की टीम टीम 148 रनो पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के बाद भारत ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1 -0 की बढ़त बना ली है।

भारत ने इंग्लैंड को दिया था 199 रन का लक्ष्य

टॉस जीत काट पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत ठीक ठाक रही। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 24 और ईशान किशन (Ishan Kishan) 08 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इंग्लिश गेंदबाजों पर काउंटर अटैक कर दिया।

दीपक ने 17 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की बदौलत 33 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार ने 19 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। इसके बाद पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने शुरुआत से ही विस्फोटक खेल दिखाया। हार्दिक ने 33 गेंदों में 51 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान पांड्या ने 6 चौके और एक छक्का लगाया। अंत में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) 01 और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) 02 पर नाबाद लौटे।

इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) ने कमाल की गेंदबाजी की। जॉर्डन ने अपने चार ओवर में सिर्फ 23 रन दो विकेट चटकाए। इसके अलावा मोईन अली (Moeen Ali) को भी दो सफलता मिलीं। वहीं टायमल मिल्स (Tymal Mills), मैथ्यू पर्किंसन (Matthew Parkinson) और रीस टॉप्ले (R Topley) को एक-एक विकेट मिला।

हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

भारतीय लीग में इस साल अपनी टीम को चैंपियन बनाने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अलग ही खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। कुछ महीने पहले अपनी फिटनेस के चलते टीम में जगह बनाने में नाकामयाब होने वाले इस खिलाड़ी ने शानदार वापसी कर सभी को स्तब्ध कर दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहल टी20 मैच में भारतीय टीम एक अच्छी औसत से रन तो बना रही थी। लेकिन लगातार विकेट गिरने के चलते टीम परेशानी में थी, ऐसे में बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने शुरुआत में अपना समय लेने के बाद अंग्रेजी गेंदबाजो को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में 33 गेंदों में 51 रन बनाए। इस दौरान हार्दिक के बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का भी निकला।

ऐसे जीती टीम इंडिया

इंग्लैंड की पारी की शुरुआत कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) और जेसन रॉय (Jason Roy) ने की। भारत के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने डाला, और पहले ही वॉर में उन्होंने बड़ा विकेट हासिल किया। पहले ओवर की पांचवी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। बटलर गोल्डन डक हुए, वह पहली गेंद पर ही चलते बने।

तीसरे नंबर पर आए डेविड मलान (Dawid Malan) ने तेज अंदाज में पारी की शुरुआत की, लेकिन वह इस पारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए। 14 गेंदों में 21 रन बनाकर डेविड मलान के रूप में इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा। मलान का विकेट पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने लिया। इसी ओवर में हार्दिक ने खतरनाक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को भी आउट किया। लियाम तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

चहल ने एक ओवर में झटके दो विकेट

हार्दिक पांड्या के बाद युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 13वें ओवर में चहल ने पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक (Harry Brook) को सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों कैच कराया। ब्रूक 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर मोईन अली को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप आउट कराया।

इसके बाद इंग्लैंड की टीम रह रह के लड़ाई करते दिखी, भारत ने भी अपनी फील्डिंग में ढिलाई दी। कुछ ज़रूरी कैच में गच्चा खा गए। लेकिन लगातार इंग्लैंड अपनी विकेट खोती रही। और अंत में मेजबान इंग्लैंड की टीम 148 रनो पर ऑल आउट हो गई।

Tags: IND vs ENG 1st T20, भारत और इंग्लैंड, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version