IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में क्या लंदन का मौसम करेगा मज़ा ख़राब? जानिए केनिंग्टन ओवल की मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On July 12th, 2022
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में क्या लंदन का मौसम करेगा मज़ा ख़राब? जानिए केनिंग्टन ओवल की मौसम रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज अब खत्म हो चुकी है, जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। अब टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई को खेला जाएगा। एक बार फिर से टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में होगी।

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेली गई टी20 सीरीज पर अगर हम नजर डालें तो तीनों मुकाबलों में ही भारत का दबदबा रहा है। तीसरे मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। इस सीरीज का पहला वनडे केनिंग्टन ओवल (The Kia Oval), लंदन में खेला जाएगा। ऐसे में आइये जानते हैं कि पहले वनडे मैच में मौसम की क्या भूमिका रहेगी।

ऐसा है इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत का रिकॉर्ड

ऐसा है इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत का रिकॉर्ड

ऐसा है इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि, भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 42 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत को 16 में जीत जबकि 22 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं भारत ने साल 2018 के बाद इंग्लैंड मेंमेजबान टीम के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान भारत को तीनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया अब साल 2019 के बाद से केनिंग्टन ओवल में पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल?

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच होने वाले पहले वनडे मैच में मौसम अहम भूमिका निभाने वाला है। इस मुकाबले से जुड़ी मौसम रिपोर्ट के बारे में अगर हम बात करें तो मंगलवार को लंदन में बारिश की संभावना बेहद कम है। मंगलवार को लंदन का तापमान 31 से 20 डिग्री सेल्सियस होगा।

यानी खिलाड़ियों को गर्मी से काफी राहत होगी और मौसम काफी ठंडा होने वाला है। हवा 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। जबकि ह्यूमिडिटी 51 प्रतिशत होगी, वहीं बारिश होने की संभावना सिर्फ 0 % प्रतिशत है। हालांकि मंगलवार को लंदन शहर में बादल छाए रहेंगे लेकिन फैंस के लिए अच्छी बात ये हैं कि मौसम मैच के अनुकूल ही रहेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, मैट पार्किंसन, रीस टॉपली।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

Tags: IND vs ENG, भारत और इंग्लैंड, मौसम रिपोर्ट,