IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत ने मचाया आतंक! बुमराह और हिटमैन के दम पर 10 विकेट से दर्ज़ की बड़ी जीत

By Akash Ranjan On July 12th, 2022
सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

इंग्लैंड और भारत ( IND vs ENG 1st ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला केनिंग्टन ओवल (The Kia Oval) लंदन में खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बतौर कप्तान जोस बटलर (Jos Butler) और रोहित शर्मा आमने-सामने थे। वहीं, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इग्लैंड की शुरुआत बेहद ख़राब रही।

भारत के गेंदबाज़ो ने पहली गेंद से ही हाल बोल दिया। जिससे इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 25.2 ओवर में महज़ 110 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत को जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके ज़वाब में टीम इंडिया ने अपनी बल्लेबाज़ी का जौहर दिखाया और 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज़ की।

वनडे में दूसरी बार जसप्रीत बुमराह ने लिया 5 विकेट हॉल

वनडे में दूसरी बार जसप्रीत बुमराह ने लिया 5 विकेट हॉल

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने दूसरी बार वनडे फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल पूरा किया है। जसप्रीत बुमराह ने करीब 5 साल पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पांच विकेट लिए थे। उन्होंने तब से टेस्ट क्रिकेट में कई बार 5 विकेट लिए हैं, हाल के दिनों में उन्होंने पावरप्ले में विकेट लेने में संघर्ष किया था।

लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से मेजबानों के होश उड़ा दिए, इस मैच में उन्होंने ब्रेंडन कार्स को आउट कर अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया था। इसके साथ ही बुमराह एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया के लिए बेस्ट गेंदबाजी फिगर हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी इंग्लैंड की टीम

ताश के पत्तों की तरह बिखरी इंग्लैंड की टीम

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड टीम के लिए जेसन रॉय (Jason Roy) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ओपनिंग करने आए। इस दौरान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रॉय बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद टीम के चार खिलाड़ी जीरो के स्कोर पर आउट हुए। रॉय के बाद जो रूट, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन डक हुए।

टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने बनाए। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए। जबकि मोईन अली (Moeen Ali) 18 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके लगाए। क्रैग ओवर्टन (Craig Overton) 7 गेंदों में दो चौकों की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया। ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी इंग्लैंड की टीम

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 7.2 ओवरों में महज 19 रन देकर 6 विकेट झटके। बुमराह ने इस दौरान 3 मेडन ओवर भी निकाले। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 7 ओवरों में 31 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने 5 ओवरों में 26 रन देकर एक विकेट लिया।

रोहित और शिखर की जोड़ी ने मचा धमाल

रोहित और शिखर की जोड़ी ने मचा धमाल

111 रनों का पीछे करते हुए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हरफनमौला खिलाडी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने लम्बे आरसे के बाद पारी की शुरुआत की। दोनों ने टीम इंडिया (Team India) को वैसी ही शुरुआत दिलाई जिसके लिए इनकी जोड़ी जानी जाती है।

कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 58 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाये। रोहित के बल्ले से 5 छक्के और 6 चौके निकले। दूसरी तरफ़ गब्बर ने भी पूरा साथ दिया और 54 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाये। इस दौरान गब्बर के बल्ले से 4 चौके निकले। इसी तरह भारत ने 18.4 ओवर में ही 114 रन बना के मैच जीत लिया है। और 3 मैचों की इस सीरीज को 1 -0 से बढ़त हासिल कर ली है।

Tags: IND vs ENG 1st ODI, इंग्लैंड, जसप्रीत बुमराह,
Exit mobile version