IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने पहले वनडे मैच ऐसे तोड़ी इंग्लैंड की कमर, दिखाया अपना बूम-बूम वाला परफॉरमेंस, देखें वीडियो

भारत और इंग्लैंड ( IND vs ENG 1st ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला केनिंग्टन ओवल (The Kia Oval) लंदन में खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान जॉस बटलर (Jos Butler) और रोहित शर्मा आमने-सामने हैं।
वहीं, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इग्लैंड की शुरुआत बेहद ख़राब रही। पहले दस ओवर में इंग्लैंड के चार विकेट गिर गए हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इस मुकाबले में बेहद शानदार प्रदर्शन दिखाया।
जसप्रीत बुमराह का बूम-बूम वाला परफॉरमेंस
जसप्रीत बुमराह का बूम-बूम वाला परफॉरमेंस
दरअसल, पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ (ENG vs IND) भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत (Jasprit Bumrah) बुमराह ने भारत को जेसन रॉय (Jason Roy) के रूप में पहला ब्रेक थ्रू दिलाया। बुमराह एक-एक करके अब तक इंग्लिश टीम के चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया चुके हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर कई सालों बाद जसप्रीत बुमराह ने वनडे क्रिकेट में चार विकेट अपने नाम किये हैं।
हालाँकि, इसमें इजाफा भी हो सकता है क्योंकि उनके पांच ओवर बचे हुए हैं। बता दें कि बुमराह ने भारतीय टीम की ओर से शानदार गेंदबजी करते हुए पांच ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया है। बुमराह के दो ओवर मेडन भी रहे हैं।
Boom Boom🔥
17-4#INDvsENG pic.twitter.com/SlLgdmS73n— Procrastinator (@jayhere__) July 12, 2022
मोहम्मद शमी ने बेन स्टोक्स को किया चलता
मोहम्मद शमी ने बेन स्टोक्स को किया चलता
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का ओवर समाप्त हुआ तो दूसरे छोर से मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने इंग्लिश बल्लेबाजों को आँख जमाने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड की पारी के तीसरे ओवर में शमी ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को गुड लेंथ की गेंद से डिफेंस को चीरते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों कैच आउट करवाया। सिर्फ 7 रन के संयुक्त स्कोर पर इंग्लैंड के 3 धुरंधर बल्लेबाज पवेलियन की राह पकड़ चुके हैं। इस समय टीम इंडिया के गेंदबाज खूंखार तरीके से गेंदबाजी कर रहे हैं।
Root, Stokes and Roy… all go for a duck!
Whatta a start to the Indian inning!
Two for Bumrah and one for Shami!ENG truly in tatters…#ENGvIND #INDvENG #JoeRoot #JasonRoy #ODIs #ShikharDhawan #1stODI #ViratKohli #BoomBoompic.twitter.com/IHaS87xWSW
— OneCricket (@OneCricketApp) July 12, 2022