भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका आज यानी 10 दिसंबर को तीसरा और आखिरी मैच है. मैच में टॉस में बाज़ी मारते हुए बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा.
IND vs BAN: तीसरा वनडे
भारत और बांग्लादेश के बीच आज तीसरा वनडे खेला जा रहा है. अब तक खेले हुए दो वनडे में बांग्लादेश ने बाजी मारी थी. पहले वनडे में बांग्लादेश ने भारत पर 1 विकेट से जीत हासिल करी थी और दूसरे वनडे में भारत को 5 रनों से हराया था. लगातार दो जीत के साथ बांग्लादेश पहले ही 2–0 की बढ़त हासिल कर चुकी है.
आज का मुकाबला कोई भी जीते सीरीज तो बांग्लादेश के ही हाथ में जानी है. लेकिन भारतीय टीम को आज जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर कम से कम अपनी इज्जत बचानी होगी, नहीं तो बांग्लादेश सीरीज को पूर्ण बहुमत से जीत जाएगी. अब ऐसे में आज के इस मुकाबले में क्या होगा ये देखने लायक होगा. भारतीय प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव लाजमी है क्योंकि टीम के तीन बड़े खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं.
IND vs BAN: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनमुल हक, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, यासिर अली, तस्कीम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान.
