टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) के साथ कुछ ऐसा करते हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर बनाया।
हालांकि इसके बावजूद भारत को इस स्कोर का बचाव करने में काफी दिक्कतें आई और उसके लिए रन रोकने के साथ-साथ विकेट लेना भी अहम था। इसका नजारा उस समय देखने को मिला जब कप्तान रोहित ने अपना आपा खो दिया। मैच के दौरान दिनेश कार्तिक के खिलाफ रोहित का गुस्सा देखने लायक था। जानें क्या था पूरा माजरा।
रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक की पकड़ी गर्दन
दरअसल, अक्षर पटेल ने कप्तान एरोन फिंच को जल्दी ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने स्टीव स्मिथ को अपने जाल में फंसा लिया। चहल की गेंद पर स्मिथ बिल्कुल स्टंप्स के बीच पाए गए, लेकिन LBW के खिलाफ ना तो दिनेश कार्तिक ने अपील की और ना ही किसी अन्य ने।
कार्तिक ने चहल के ओवर में एक तो lbw का फैसला नहीं लिया था और फिर उमेश यादव के ओवर में दोनों बार एज लगने के आउट की अपील नहीं की। एक के बाद एक तीन गलतियां करने के बाद रोहित को कार्तिक पर गुस्सा आ गया और उन्होंने उनकी गर्दन पकड़ ली।
यहाँ देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो में रोहित विकेटकीपर कार्तिक का गर्दन पकड़कर जोर-जोर से हिला रहे हैं और उन पर चिल्ला भी रहे हैं। कार्तिक को धमकाने का वीडियो सामने आने के बाद फैंस रोहित की आलोचना भी कर रहे हैं और उन्हें कह रहे हैं कि शर्म करो।
https://twitter.com/rishabh2209420/status/1572260507972956165?s=20&t=QSKW95akBYKkwgukYWgR6Q
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मैच आज यानी 20 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया।ऑस्ट्रेलिआई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ लोकेश राहुल और हार्दिक पांडया की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम 200 रनों का आंकड़ा पार कर पाई। जिसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके ज़वाब में ऑस्ट्रेलिआई टीम ने ताबड़तोड़ शुरूआत की और 19.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 बना कर 4 विकेट से भारत को हरा दिया।
