IND vs AUS: बड़ा स्कोर खड़ा करने की बावजूद हारा भारत, 4 गेंद रहते ही ऑस्ट्रेलिया ने बना डाले 211 रन, हार्दिक पंड्या की शानदार पारी गई बेकार

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मैच आज यानी 20 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Punjab Cricket Association Stadium) में खेला गया।ऑस्ट्रेलिआई टीम के कप्तान आरोन फिंच (Aron Finch) ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ लोकेश राहुल (KL Rahul) और हार्दिक पांडया (Hardik Pandya) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम 200 रनों का आंकड़ा पार कर पाई।जिसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके ज़वाब में ऑस्ट्रेलिआई टीम ने ताबड़तोड़ शुरूआत की और 19.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 बना कर 4 विकेट से भारत को हरा दिया।
भारत की पारी, 20 ओवर में 208-6

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। तीसरे ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। वह सिर्फ 2 रन ही बना पाए। उन्हें नाथन एलिस ने आउट किया।
पांचवें ओवर में सिर्फ 35 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले और टीम इंडिया की वापसी कराई। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में 103 के स्कोर पर केएल राहुल जोश हेजलवुज की गेंद पर आउट हुए।
उन्होंने 35 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। इसके बाद 15वें ओवर में सूर्यकुमार भी आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 46 रन बनाए। आखिर में हार्दिक पांड्या ने हर्षल पटेल के साथ मिलकर टीम इंडिया का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। हार्दिक ने 30 गेंदों में 71 रन और हर्षल ने चार गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहे।
ऑस्ट्रेलिया की पारी, 19.2 ओवर में 211-6

ऑस्ट्रेलिया की पारी कप्तान आरोन फिंच और कैमरून ग्रीन ने की। भुवनेश्वर कुमार द्वारा डाले गए पहले ओवर की पहली ही गेंद पर फिंच ने छक्का लगाया। दूसरा ओवर लेकर आए उमेश यादव, जो टी20 क्रिकेट में साढ़े 3 साल बाद वापसी कर रहे थे। उनका पहला ओवर अच्छा नहीं रहा, उन्होंने शुरूआती 4 गेंदों पर कैमरून ग्रीन से 4 चौके खाए। इस ओवर में कुल 16 रन आए।
आरोन फिंच और ग्रीन की सलामी जोड़ी को तोड़ा अक्षर पटेल ने, जिन्होंने फिंच को 22 रनों के स्कोर पर बोल्ड किया। इस सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। अक्षर पटेल ने कैमरून का कैच छोड़ा। हार्दिक पांड्या की गेंद पर ग्रीन ने लेग साइड में शॉट लगाया, पटेल ने दौड़कर कैच बनाया जरूर लेकिन उनके हाथ से कैच झटक गया।
इसके बाद ग्रीन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। एक आसान कैच लोकेश राहुल ने भी छोड़ा, उन्होंने स्मिथ का कैच छोड़ा। ड्रिंग ब्रेक के आड़ पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने कैमरून ग्रीन को पवेलियन भेजा। ऑफ साइड पर डली इस गेंद पर ग्रीन ने बड़ा शॉट लगाना चाह, गेंद काफी ऊंची गई। विराट कोहली ने अच्छा कैच पकड़ा। ग्रीन ने 30 गेंदों में 61 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े।
Tags: टी-20 सीरीज, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, भारत और ऑस्ट्रेलिया,