IND vs AFG: विराट कोहली का 1021 दिनों के बाद खत्म हुआ 71वां शतक का इंतजार, अब लगेगी शतकों की बाढ़

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ आज यानि 8 सितंबर की रात को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 71वां शतक जड़ दिया है। भारत समेत विश्वभर में मौजूद उनके तमाम फैंस को लगभग 3 साल से किंग कोहली के 71वें शतक का इंतजार था। सभी का मानना था कि विराट वनडे या टेस्ट में अपना अगला शतक जमाएंगे लेकिन उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपना पहला शतक जड़ने के साथ ही सभी को चौंका दिया है। शतक जड़ने के बाद विराट ने जो राहत की सांस ली है, वो उनके जश्न में भी दिखा।
विराट कोहली के बल्ले से अब लगेगी शतकों की बाढ़

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 (Asia Cup) में अपना आखिरी मुकाबला खेला। मायूसी के इस माहौल में भारतीय फैंस को उत्साह का मौका मिला है। क्योंकि भारत के चहेते विराट कोहली ने 1021 दिन और 83 पारियों के बाद आखिरकार अपना 71वां इंटरनेशनल शतक जड़ दिया है। इसी के साथ लगभग 3 साल के सूखे को पूरा कर दिया है।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने सिर्फ इस शतक के बदौलत ही नहीं उन्होंने इससे पहले इस एशिया कप में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। इस शतक से पहले उन्होंने 4 मैचों में 2 अर्धशतक भी जमाया था।
उसके बाद कोहली का यह शतक आया है। इससे साफ़ ज़ाहिर है कि किंग कोहली का फॉर्म लौट आया है यानी लम्बे लम्बे पारी शतकीय पारी वाली फॉर्म आ चुकी है। पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से कोहली का बल्ला चला है, उससे साफ़ ज़ाहिर है की किंग लौट आया है और पहले से भी ज़्यादा बढ़िया फॉर्म में लौटा है।
विराट कोहली का भी इस लिस्ट में हुआ नाम शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) ने यह साबित कर दिया कि आखिर क्यों पूरी दुनिया उन्हें किंग कोहली कहकर बुलाती है। उन्होंने इस मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक जड़कर आलोचकों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है। साथ ही उन्होंने अपना नाम एक खास लिस्ट में भी शामिल करवा लिया है।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20आई क्रिकेट में छक्कों का शतक पूरा कर लिया है। वे ऐसा करने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं। इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 250 छक्के भी पूरे कर लिए हैं।
जैसे कि हम आपको बता ही चुके हैं कि यह विराट का टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक है। इसी के साथ वह टी20 में शतक जड़ने वाले छठे पुरुष भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले टी20 में यह कारनामा रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना, दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव कर चुके हैं।
ऐसे रहा मैच का हाल

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का पांचवां मुकाबला 8 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। सुपर 4 में अफ़ग़निस्तान और भारत ने अपने दोनों शुरूआती मैच में हार का सामना कर फाइनल की रेस से बाहर हो चुके है। वही, इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने विराट कोहली (Virat Kohli) की शतक के बदौलत 20 में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाये। और भारत ने एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मुकाबले को रनो से जीत लिया।
Tags: एशिया कप 2022, विराट कोहली,