IND vs AFG: 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के बाद विराट कोहली को भारतीय ड्रेसिंग रूम ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन, देखें VIDEO

By Akash Ranjan On September 9th, 2022
IND vs AFG: 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के बाद विराट कोहली को भारतीय ड्रेसिंग रूम ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन, देखें VIDEO

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच सुपर 4 का पांचवां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। भारत की तरफ से इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने दमदार शतक जमाया। कोहली के शतक के बाद टीम इंडिया ने जो किया उसका रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस मैच (IND vs AFG) में कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक और केएल राहुल के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे।

कोहली के शतक पर टीम इंडिया का रिएक्शन

https://twitter.com/shirt_fc/status/1567907369312727042?s=20&t=kckZV08V4PvbtHp12__aqg

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने दमदार शतक जमाया। करीब दो साल के बाद उनके बल्ले से शतक निकला है। किंग कोहली के शतक जमाने के बाद पूरी टीम इंडिया ने उनको स्टैंडिंग ओवेशन दिया, जिसका रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

फॉर्म में लौटे विराट कोहली

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 (Asia Cup) में अपना आखिरी मुकाबला खेला। मायूसी के इस महौल में भारतीय फैंस को उत्साह का मौका मिला है। क्योंकि भारत के चहेते विराट कोहली ने 1021 दिन और 83 पारियों के बाद आखिरकार अपना 71वां इंटरनेशनल शतक जड़ दिया है। इसी के साथ लगभग 3 साल के सूखे को पूरा कर दिया है।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने सिर्फ इस शतक के बदौलत ही नहीं उन्होंने इससे पहले इस एशिया कप में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। इस शतक से पहले उन्होंने 4 मैचों में 2 अर्धशतक भी जमाया था।

उसके बाद कोहली का यह शतक आया है। इससे साफ़ ज़ाहिर है कि किंग कोहली का फॉर्म लौट आया है यानी लम्बे लम्बे पारी शतकीय पारी वाली फॉर्म आ चुकी है। पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से कोहली का बल्ला चला है, उससे साफ़ ज़ाहिर है की किंग लौट आया है और पहले से भी ज़्यादा बढ़िया फॉर्म में लौटा है।

ऐसे रहा मैच का हाल

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का पांचवां मुकाबला 8 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। सुपर 4 में अफ़ग़निस्तान और भारत ने अपने दोनों शुरूआती मैच में हार का सामना कर फाइनल की रेस से बाहर हो चुके है। वही, इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने विराट कोहली (Virat Kohli) की शतक के बदौलत 20 में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाये। और भारत ने एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मुकाबले को रनो से जीत लिया।

Tags: 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, भारत और अफगानिस्तान, विराट कोहली,