IND vs AFG: अफगानिस्तान के ख़िलाफ़ सूर्यकुमार यादव का शानदार No Look शॉट, तोड़कर रख दिया डगआउट में रखा फ्रीज देखें VIDEO

टीम इंडिया (Team India) ने एशिया कप 2022 (Asia Cup) में सुपर -4 राउंड के अपने तीसरे और आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हराया। अफगान कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने टॉस जीतकर भारतीयों को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की सलामी जोड़ी से बहुत ही शानदार और मजबूत शुरुआत मिली है। दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 119 रनों की विशाल साझेदारी की।
इसके अलावा, तीसरे नंबर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने दो गेंदों में अपने नाम एक छक्का लगाकर बहुत कम आउट होने के बावजूद सोशल मीडिया की सुर्खियों में जगह बनाई है। दरअसल, यादव ने एक छक्का जड़ा जो सीधे डगआउट में रखे फ्रिज में जा गिरा।
सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा डॉगआउट का फ्रिज
यह घटना 13वें ओवर की है फरीद ने भारतीय सलामी जोड़ी को तोड़ दिया था। केएल राहुल ओवर की चौथी गेंद पर 62 रनो की पारी खेल कर आउट हो गया। लेकिन इसके बाद मैदान पर आते ही सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने अपना जलवा दिखा दिया और अपने पहले ही गेंद पर गेंद को बॉउंड्री से बाहर भेज दिया।
सूर्यकुमार यादव के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, वह अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद की अगली गेंद पर बोल्ड हो गए, जिन्होंने भारतीय पारी में अब तक दोनों विकेट झटके हैं।
यहां देखें वीडियो –
https://twitter.com/rishabh2209420/status/1567890303423762432?s=20&t=mgZn658smTxOkGlIhoczxw
ऐसे रहा मैच का हाल
भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का पांचवां मुकाबला 8 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। सुपर 4 में अफ़ग़निस्तान और भारत ने अपने दोनों शुरूआती मैच में हार का सामना कर फाइनल की रेस से बाहर हो चुके है। वही, इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने विराट कोहली (Virat Kohli) की शतक के बदौलत 20 में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाये। और भारत ने एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मुकाबले को रनो से जीत लिया।
Tags: No Look शॉट, अफगानिस्तान, एशिया कप 2022, सूर्यकुमार यादव,