IND vs RSA: भारत के इन दो गेंदबाजो के प्लेइंग 11 में शामिल होने से छूटने लगेंगे साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ियों के पसीने

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) 5 मैचों की टी-20 सीरीज आपस में खेल रही हैं। सीरीज का पहला मैच 9 जून को हो चुका हैं जिसमें 7 विकेट से साऊथ अफ्रीका ने भारत को हार दी हैं। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM) में खेला जाएगा। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया हैं। लेकिन इनकी गैरमौजूदगी में टीम में ऐसे दो गेंदबाज शामिल किए गए हैं जो अफ्रीकी टीम के पसीने छुड़ा सकते हैं। आइए जानते है कौन हैं वो खिलाड़ी-
ये 2 खिलाड़ी अफ्रीकी टीम को उधेड़ने की रखते है हिम्मत

भारत द्वारा संचालित आईपीएल लीग ने भारत को कई उभरते सितारे दिए हैं और इन्हीं सितारों में अब और दो खिलाड़ियों का नाम शामिल हो गया हैं और वो हैं- उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह। दोनों ही डेथ ओवर गेंदबाजी करना बखूबी जानते हैं। अपनी आक्रमकता के कारण विरोधी टीम के आगे ये दोनों खिलाड़ी घातक साबित हो सकते हैं।
दोनों ही खिलाड़ी बड़ी कमाल की गेंदबाजी करते हैं। दोनों ने आईपीएल 2022 में कमाल का प्रदर्शन किया हैं। उमरान ने इस सीजन 14 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए हैं। तो वहीं अर्शदीप ने 10 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद इन्हें भारतीय टीम में जगह मिली हैं। दोनों को ही इस सीरीज में अगर डेब्यू का मौका मिला तो मेजबान टीम को उधेड़ते दिख सकते हैं। फैंस दोनों खिलाड़ियों के प्लेइंग 11 में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार से कर रहे हैं।
प्लेइंग 11 में मिलेगा मौका

भारत को पहले टी-20 मुकाबले में सात विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। टीम ने अच्छी बल्लेबाजी कर बड़ा टोटल बोर्ड पर खड़ा किया था। लेकिन गेंदबाजी से मेजबान टीम पर दबाव बनाने में नाकामयाब रह गई। दूसरा टी-20 मुकाबला 10 जून को होने वाला हैं। पहले में ना तो उमरान और ना ही अर्शदीप को प्लेइंग 11 में मौका मिला था।
दूसरे मैच में या तो दोनों में से किसी एक खिलाड़ी या फिर दोनों को ही डेब्यू और प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका मिल सकता हैं। पहले मैच में भारत की गेंदबाजी काफी कमजोर दिखी थी। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को मजबूती देगी।
Tags: अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, ऋषभ पंत, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,