टीचर बनने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन तेंदुलकर को बना दिया अपना पिता, दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या हैं पूरा मामला

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक को क्रिकेट का भगवान कहा जाता हैं तो वहीं दूसरा क्रिकेट की दुनिया में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। दोनों ने ही क्रिकेट को कई ऊंचाईयों तक पहुंचाया हैं। और उनसे ही प्रेरित होकर कई युवाओं ने क्रिकेट को अपना भविष्य चुना हैं। हाल ही में एक खबर सामने आ रही हैं कि एक स्कूल में टीचर के आवेदन देने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन तेंदुलकर को अपना पिता बना लिया हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
महेंद्र सिंह धोनी ने टीचर पद के लिए किया आवेदन

धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होने अपनी कप्तानी में हर टूर्नामेंट भारत को जीताए हैं। एक कप्तान होने के साथ-साथ धोनी एक अच्छे टीचर भी हैं। वो हमेशा कई खिलाड़ियों को मैदान के अंदर हो या बाहर शिक्षा देते रहते हैं। लेकिन अभी हाल ही में एक मामला सामने आया की किसी शख्स ने धोनी का नाम इस्तेमाल कर एक स्कूल में इंग्लिश टीचर के पद के लिए आवेदन भरा।
इसमें पिता के नाम में सचिन तेंदुलकर का नाम डाला हैं। आवेदन में शख्स ने 98 प्रतिशत अंक भी भरे थे। जिसके दम पर आवेदन को सिलेक्ट कर लिया गया था। लेकिन फिर जब इंटरव्यू के लिया बुलाया गया तो शख्स गायब रहा। फिर इस मामले के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं।
छत्तीसगढ़ के स्कूल का हैं यह मामला

महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस्तेमाल कर टीचर पद के लिए आवेदन भरने का मामला भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का हैं। इसमें एक शख्स ने आवेदक के नाम में धोनी का नाम, पिता के नाम में सचिन तेंदुलकर का नाम और 98 प्रतिशत से छत्रपति वीर शिवाजी टेक्निकल यूनिवर्सटी दुर्ग से स्नातक पास होने की जानकारी भरी थी।
आवेदक को इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट कर लिया गया था। पर वो इंटरव्यू देने नहीं आया। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना हैं कि- अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। जिसने भी आवेदन किया उसकी पूरी डिटेल निकाली जाएगी। जल्द ही इस मामले के खुलासे की उम्मीद हैं।
Tags: छत्तीसगढ़, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर,