IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए हार्दिक पंड्या इस प्लेइंग-11 को देंगे मौका, शामिल हो रहा हैं सबसे बड़ा मैच विनर

By Twinkle Chaturvedi On June 27th, 2022
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या इस प्लेइंग-11 को देंगे मौका, शामिल हो रहा हैं सबसे बड़ा मैच विनर

हार्दिक पंड्याः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला गया। बारिश के कारण खेल को 12 ओवर का कर दिया गया हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत (INDIA)  ने 109 लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून  को डबलिन के ही द विलेज स्टेडियम (THE VILLAGE) में 9 बजे से खेला जाएगा। सीरीज के अहम मुकाबले में कप्तान हार्दिक पंड्या इस प्लेइंग 11 के साथ आएंगे नजर-

हार्दिक पंड्या इन बल्लेबाजों पर दिखांएंगे भरोसा

India in Ireland 2022: Hardik Pandya-led Squad to Get a Three-day Break Before Leaving

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) आयरलैंड दौरे में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 7 विकटों से शानदार जीत प्राप्त की हैं। सीरीज के आखिरी मुकाबले में कप्तान प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करते नजर आ सकते हैं। हार्दिक ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को भेजते नजर आ सकते हैं। क्योंकि रितुराज चेटिल हैं वो सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

पिछले मैच में ओपनिंग करने वाले दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। नंबर 4 में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की जगह राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) के हार्दिक डेब्यू का मौका दे सकता हैं। वहीं नंबर 5 पर खुद हार्दिक और नंबर 6 की जिम्मेदारी बेस्ट फिनिशर दिनेश कार्तिक (DINESH KARYHIK) को सौंपते दिखेंगे।

हार्दिक पंड्या इन गेंदबाजों को देंगे मौका

India vs Ireland Man of the Match 1st T20I: Who won Man of the Match today in IND vs IRE Dublin T20I? - The SportsRush

भारत की गेंदबाजी क्रम अभी अच्छी नजर आ रही हैं। पिछले मुकाबले में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। हार्दिक तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHAWAR KUMAR) , उमरान मलिक (UMRAN MALIK) और अर्शदीप (ARSHDEEP SINGH) पर भरोसा जताते दिखेंगे।

तेज गेंदबाजी में चौथे विक्लप के लिए कप्तान पंड्या खुद मौजूद रहेंगे। स्पिनर गेंदबाजों में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) की प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे। अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं, ऐसे में ये खिलाड़ी टीम को मजबूती देते नजर आएंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

Tags: अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, भारत बनाम आयरलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या,