IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज में ये 3 खिलाड़ी जीत सकते हैं मैन ऑफ द सीरीज का तमगा

जसप्रीत बुमराहः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। वहीं सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 100 रनों की करारी हार दी हैं। सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर हैं, देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन आखिरी मैच में अपना दम दिखाकर सीरीज अपने नाम करेगा। इंग्लैंड और भारत के बीच की वनडे सीरीज में तीन खिलाड़ी हैं, जो मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम करते दिख रहे हैं।
1. जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की धमाकेदार शुरूआत की थी। बुमराह ने पहले वनडे मैच में 6 विकेट अपने नाम किया था। इंग्लैड की टीम को बुमराह ने ऐसे घांव दिए जिससे टीम उबर ही नहीं पायी। जिसके उपरांत इंग्लैंड 110 पर ऑलआऊट हो गयी थी। भारत ने पहला वनडे 10 विकटों से अपने नाम किया था। लेकिन बुमराह दूसरे वनडे मैच में उतने अच्छे नहीं दिखे।
बुमराह ने दो विकटें चटकाई। लेकिन जसप्रीत बुमराह जो अटैकिंग तकनीक के साथ शुरूआत में गेंदबाजी करते हैं, वो नहीं दिखा। बुमराह ने दूसरे वनडे मैच में 49 रन भी खर्च किए थे। जसप्रीत बुमराह ने अब तक इस सीरीज में 8 विकटें चटका लिए हैं। अगर जसप्रीत बुमराह तीसरे वनडे मैच में वापस से आग बरसाते दिखे तो उनको कोई भी मैन ऑफ द सीरीज बनने से नहीं रोक पाएगा।
3. रीस टॉपली
इंग्लैंड के खिलाड़ी रीस टॉपली (REECE TOPLEY) ने वनडे सीरीज में अब तक कमाल की गेंदबाजी की हैं। पहले वनडे में टॉपली ने 5 ओवर डाल कर 22 रन दिए थे। जिसमें से 3 ओवर मेडन ओवर भी रहे थे। रीस टॉपली पहले मैच में विकेट नहीं चटका पाए थे। लेकिन इसकी कसर उन्होने दूसरे वनडे में पूरी कर दी।
टॉपली ने 9.4 ओवर में 24 रन देकर 6 शानदार विकेट चटकाए। अपनी इस पारी से भी टॉपली अभी काफी छाए हुए भी हैं। अगर तीसरे वनडे में उन्होने अपना यह शानदार फॉर्म बरकरार रखा तो वो मैन ऑफ द सीरीज के दावेदार बन सकते हैं।
3. हार्दिक पंड्या
भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच की वनडे सीरीज गेंदबाजों से ज्यादा डॉमिनेट रही हैं। बल्लेबाज बहुत कम अपना रंग दिखा पाए हैं। भारत के ऑलराऊंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) भी मैन ऑफ द सीरीज के दावेदार बनते नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने पहले मैच में ठीक-ठाक गेंदबाजी की थी। पहले वनडे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।
दूसरे वनडे में हार्दिक गेंद और बल्ले दोनों से शानदार दिखे। हार्दिक ने 2 विकेट अपने नाम करने के साथ-साथ 29 रन की भी पारी खेली। जब तक हार्दिक क्रिज पर थे भारत की जीत की उम्मीद लगी हुई थी। हार्दिक पंड्या अगर तीसरे वनडे में ऑलराऊंड प्रदर्शन करने में कामयाब रहे तो वह मैन ऑफ द सीरीज के दावेदार बन सकते हैं।
Tags: जसप्रीत बुमराह, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रीस टॉपली, हार्दिक पंड्या,