INDW vs SLW: इस भारतीय महिला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने रच दिया इतिहास, अंतराष्ट्रीय टी-20 में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी

दीप्ति शर्माः भारतीय महिला क्रिकेट टीम (INDIAN WOMEN CRICKET TEAM) और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम (SRILANKA WOMEN CRICKET TEAM) के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का पहला मैच कल 23 जून को खेला गया। पहले मुकाबले भारत (INDIA) ने 34 रनों से शिकस्त दी हैं, और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। सीरीज के पहले मैच में दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHAMRA) के शानदार प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की हैं।
इस मैच में भारत की किलाड़ी दीप्ति शर्मा ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया हैं। आइए आपको बताते हैं कि दीप्ति शर्मा ने क्या इतिहास रचा हैं-
भारतीय महिला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMENS TEAM) श्रीलंका महिला टीम (SRILANKA WOMENS TEAM) के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 34 रनों से शिकस्त दी हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में भारतीय महिला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई हैं।
सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रनों का लक्ष्य टीम के सामने रखा था। भारत के लिए बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 8 गेंदों पर 17 रन की धमाकेदार पारी खेली। फिर गेंदबाजी में 3 ओवर में 9 रन देकर और 1 विकेट चटकाकर अपना जलवा दिखाया।
कल के मैच में दमदार प्रदर्शन से पहले दीप्ति ने 500 रनों का आंकड़ा अंतराष्ट्रीय करियर में पूरा किया। फिर 50 से ज्यादा विकेट लेने वाली महिला भी बन गई। दीप्ति शर्मा भारत के लिए टी-20 अंतराष्ट्रीय में 500 से अधिक रन और 50 से ज्यादा विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
ऐसा रहा भारतीय महिला टीम का सीरीज का पहला मैच

भारतीय महिला टीम श्रीलंका के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का पहला मैच कल खेला गया। जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रनों का लक्ष्य श्रीलंकाई टीम को दिया था। 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारत के सामने पूरी तरह लडखड़ा गई।
भारत ने श्रीलंका को धराशायी करते हुए 34 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। और सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली हैं। सीरीज का दूसरा मैच 25 जून को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम इस टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज बी श्रीलंका के साथ खेलती नजर आने वाली हैं।
Tags: दीप्ति शर्मा, भारत बनाम श्रीलंका, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम,
