IND vs WI: भारतीय स्पिनरों के आगे ढेर 100 रन पर ही ढेर हुई वेस्टइंडीज, अक्षर पटेल, बिश्नोई और कुलदीप यादव की गेंदबाजी का फैंस ने उठाया लुत्फ

IND vs WI: भारतीय स्पिनर गेंदबाजों के आगे ढेर 100 रन पर ही ढेर हुई वेस्टइंडीज, अक्षर पटेल, बिश्नोई और कुलदीप यादव की गेंदबाजी का का फैंस ने उठाया लुत्फ

अक्षर पटेलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही थी। सीरीज का आखिरी मैच आज 7 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जा रहा था। हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया था।

वेस्टइंडीज 100 रन ही बना पायी। भारत ने यह मुकाबला 88 रनों से जीत लिया हैं। भारत ने टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया हैं। यह मैच जीतने के साथ भारत ने वेस्टइंडीज दौरे को सफलतापूर्वक खत्म कर लिया हैं।

भारतीय स्पिनर गेंदबाजों के आगे फेल हुई वेस्टइंडीज

भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के 64 रनों की मदद से भारत ने 188 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के सामने सीरीज का आखिरी मैच जीतने के लिए 189 रनों की जरूरत थी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज को 100 रन पर ही रोक दिया। अक्षर पटेल आज पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए नजर आए।

अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, अक्षर पटेल ने वेस्टइंडीज की टॉप ऑर्डर को अपना निशाना बनाया। अक्षर पटेल के बाद रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV)  ने अपना कमाल दिखाना शुरू किया। रवि बिश्नोई ने 4 विकेट और कुलदीप यादव ने 3 विकेट अपने नाम किए।

आज कुलदीप यादव बड़े समय बाद भारत के लिए खेलते हुए नजर आए। कुलदीप की गेंदबाजी देखकर लगा ही नही कि वो मैदान से बाहर थे। भारतीय स्पिनर गेंदबाजों का कमाल देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आए। साथ ही हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर फैंस ने काफी प्यार लुटाया हैं।

यहां देखें ट्वीट

https://twitter.com/CricCrazyKohli/status/1556342348434485248?s=20&t=1UbsVmD_KksCrvGdMjkGgA

https://twitter.com/N0rbertElekes/status/1556338880957149184?s=20&t=1UbsVmD_KksCrvGdMjkGgA

https://twitter.com/csk_honest/status/1556329664142082049?s=20&t=1UbsVmD_KksCrvGdMjkGgA