IND vs WI: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनके लिए बहुत अहम रहेगा वेस्टइंडीज दौरा, दिखाना होगा शानदार प्रदर्शन वर्ना होना पड़ेगा टीम से बाहर

श्रेयस अय्यरः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WESTINDIES TOUR) शुरू करने वाली हैं। इस दौरे में टीम पहले वनडे सीरीज खेलेगी फिर टीम 29 जुलाई से 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलती दिखाई देगी। वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की जा चुकी हैं, जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) वनडे की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) टी-20 सीरीज में भारत कप्तान की जिम्मदारी संभालेंगे।
इस दौरे में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) , जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं। इनकी गैरमौजूदगी पर कई खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ते नजर आ सकते हैं। आज हम आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनके लिए ये सीरीज काफी ज्यादा अहम होने वाली हैं।
1. श्रेयस अय्यर

वेस्टइंडीज दौरे में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन इस सीरीज में केएल राहुल (KL RAHUL) और दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) मौजूद रहने वाले हैं। जो श्रेयस अय्यर के लिए काफी बड़ी प्रतियोगिता रहने वाली हैं। श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड दौरे में मिले मौकों पर वो अच्छा करते नजर नहीं आए हैं। श्रेयस अय्यर बार-बार अपनी कमजोरी के आगे फेल होते जा रहे हैं। वो बार-बार शॉर्ट गेंद पर आऊट हो रहे हैं, उनकी ये गलती टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा मुसिबत भी बनती जा रही हैं।
वेस्टइंडीज दौरा श्रेयस अय्यर के लिए काफी अहम रहने वाला हैं। क्योंकि इस दौरे में उनका प्रदर्शन टीम में उनकी जगह तय करेगा। अगर श्रेयस अय्यर इसमें फेल हुए तो मैनेजमेंट उनको दोबारा मौका देने के बारे में नहीं सोचेगी। दीपक हुड्डा का करंट फॉर्म, केएल राहुल की वापसी और विराट कोहली जब वापस आएंगे। टीम में इन खिलाड़ियों को ही ज्यादा पसंद किया जाएगा।
2. आवेश खान

भारत के युवा खिलाड़ी आवेश खान (AVESH KHAN) मिले मौकों पर अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। लेकिन भारतीय टीम में तेज गेंदबाजों की लाइन लंबी होती जा रही है। उमरान मलिक (UMRAN MALIK) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) के आने से आवेश के लिए प्रतियोगिता और ज्यादा बढ़ गई हैं। आवेश खान को वेस्टइंडीज दौरे में अच्छे लय के साथ विकटें चटकाकर शानदार गेंदबाजी करनी पड़ेगी।
इस दौरे में शानदार प्रदर्शन ही आवेश को आगे लेकर जा सकता हैं। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) , भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR), मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) इनके रूप में शानदार तेज गेंदबाज शामिल हैं। आवेश खान को इनको टीम में ज्वाइन करने के लिए वेस्टइंडीज में कहर बरपाना होगा।
3. कुलदीप यादव

कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) का आईपीएल 2022 का सीजन कमाल का रहा हैं। आईपीएल के बाद उन्हें वापस से भारतीय टीम में वापसी करने का मौका मिला था। लेकिन वो साथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे। चोटिल होने के कारण उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड दौरा भी छोड़ना पड़ा। कुलदीप यादव अब ठीक होते नजर आ रहे हैं।
वेस्टइंडीज दौरे की टी-20 टीम में उन्हें टीम में जगह मिली हैं। अगर वो ठीक हुए तो वो खेलते हुए नजर आएंगे। कुलदीप के लिए ये दौरा बड़ा ही महत्वपूर्ण होने वाला हैं। क्योंकि एशिया कप (ASIA CUP) और टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में अपनी दावेदारी पेश करने के लिए उनके इस मौके का फायदा उठाना होगा।
कुलदीप के जोड़ीदार युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) इस वक्त वनडे और टी-20 में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। अगर कुलदीप फॉर्म में वापस आए तो कुल्चा की जोड़ी फिर देखने मिलेगी। कुलदीप अपने शानदार फॉर्म से रवि बिश्नोई, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल का पत्ता काटते हुए भी नजर आ सकते हैं।
Tags: आवेश खान, कुलदीप यादव, भारतीय क्रिकेट टीम, वेस्टइंडीज दौरा, श्रेयस अय्यर,