WOMEN WORLD CUP 2022: भारतीय टीम के लिए बारिश ने खड़ी की मुसीबतें, जानिए अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी मिताली राज की टीम

आईसीसी वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 (ICC WWC 2022) भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह दुश्वार हो गई है। साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)और वेस्टइंडीज (WEST INDIES)के बीच हुआ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। निर्णायकों ने मैच को ड्रा घोषित करते हुए दोनों टीम को 1-1 अंक दिया है। इससे भारत के सेमी फाइनल में पहुंचने के अरमानों को भी ठेस लगी है। आइए जानते हैं अब भारत कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में…
भारतीय टीम विश्वकप की अंक तालिका में 5वें स्थान पर खिसकी
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) बुधवार साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) वेस्टइंडीज (WEST INDIES)के मैच के बाद 6 पॉइट के साथ अंक तालिका में खिसक कर चौथे स्थान पर आ गई है। साथ ही आस्ट्रलिया (AUSTRALIA) के बाद अब साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गइ है।
अब सेमीफाइनल के मुख्य दावेदारों में वेस्टइंडीज (WEST INDIES), इंग्लैड(ENGLAND) और भारत (INDIA) है। वेस्टइंडीज (WEST INDIES)अपने सभी लीग मैच खेल चुकी है जबकि इंग्लैड (ENGLAND) को अपना एक मैच खेलना हैै। इंग्लैड (ENGLAND) के पास भी मौजूदा समय में 6 अंक हैं जबकि उसका अभी एक मैच शेष है। यह मैच इंग्लैड (ENGLAND) की टीम बांग्लादेश (BANGLADESH)से खेलेगी।
सेमीफाइनल खेलने के लिए भारतीय टीम के लिए करो या मरो की हालत
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अब तक अपने 6 लीग मैच खेल चुकी है। भारत 3 मैच जीती व तीन मैच हारी है। वो अभी 6 अंक के साथ बेहतर नेट रनरेट की वजह से 5वें पोजीशन पर है। अभी भारतीय वूमेन क्रिकेट टीम (INDIAN WOMEN CRICKET TEAM) को साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ अपना आखिरी मैच खेलना है। इस मैच में भारतीय टीम के सामने करो या मरो की हालत हैं।
अगर भारतीय टीम वूमेन क्रिकेट टीम जीतती है तो ही फाइनल में पहुंचेगी। अगर भारत हार जाता है तो उसका सेमीफाइनल में प्रवेश बहुत मुश्किल होगा। भारतीय टीम वूमेन क्रिकेट टीम को अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत को सुनिश्चित करना होगा। दूसरी ओर अगर इंग्लैंड (ENGLAND) की टीम बांग्लादेश (BANGLADESH) से जीत जाती है तो अंक तालिका में उसका अंक भी 8 हो जाएगा। ऐसे में भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।
Tags: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, मिताली राज,