ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए खोल डाला खजाना, विजेता टीम को इन धनराशि देकर करेगी मालामाल

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए खोल डाला खजाना, विजेता टीम को इन धनराशि देकर करेगी मालामाल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत होने में अब सिर्फ 3 हफ्ते ही बचे हैं। 16 अक्टूबर से यह टूर्नामेंट दस्तक देने वाला हैं। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। आईसीसी (ICC) के बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ी उत्साह से ज्यादा दबाव से भरे रहते हैं। देखना दिलचस्प होगा की कौन सी टीम अपने दबाव भरे पल को उत्साह बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा करेगी। बात ट्रॉफी की हो रही तो आज आपको टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियंस टीम को मिलने वाली धनराशि के बारे में बताते हैं। जिसका खुलासा आज आईसीसी ने किया हैं।

टी20 वर्ल्डकप 2022 जीतने वाले पर होगी पैसों की बौछार

आईसीसी (ICC) ने आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने वाले टीम को मिलने वाली प्राइज मनी का खुलासा कर दिया हैं। आईसीसी ने आज 30 सितंबर को एक आधिकारिक जानकारी शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया हैं। आईसीसी द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया हैं-

“13 नवंबर को मेलबर्न में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइल जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन यूएस डॉलर की राशि मिलेगी। वहीं रनरअप टीम को 8 लाख यूएस डॉलर प्राइज मनी के तौर पर करीब साढ़े छह करोड़ रूपए मिलेंगे। टी20 वर्ल्ड कप की कुल प्राइज मनी 5.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी 45 करोड़ रूपए होगी।”

https://twitter.com/ICC/status/1575742458901716994?s=20&t=J9lebh_QqENEDVXbSJJS-Q

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की प्राइज मनीः

फाइनल जीतने वाली टीम- 13,05,35,440 रूपए

रनरअप टीम- 6,52,64,280 रूपए

सेमीफाइनलिस्ट टीम- 3,26,20,220 रूपए

सुपर-12 जीतने वाली टीम- 32.62,022 रूपए

सुपर-12 से बाहर होने वाली टीम- 57,08,013 रूपए

पहले राऊंड जीतने वाली टीम- 32,62,022 रूपए

पहले राऊंड से बाहर होने वाली टीम- 32,62,022 रूपए

सुपर-12 में पहुंचने के लिए दिखेगी जंग

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरूआत 16 अक्टूबर से हो रही हैं जिसका फाइनल 13 नवंबर को खेला जाएगा। आस्ट्रेलिया में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए सभी उत्साह से भरे हुए हैं। जब यह टूर्नामेंट चल रहा होगा उस वक्त भारत में दीवाली का माहौल रहेगा। उम्मीद यह रहेगी भारत अपने प्रदर्शन से भारत की दीवाली को और भी ज्यादा मजेदार बनाए।

कुल 16 टीमें इस विश्व कप में हिस्सा लेने वाली हैं। आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA), भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), बांग्लादेश (BANGLADESH), इंग्लैंड (ENGLAND) , न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) , अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) पहले से सुपर-12 का हिस्सा हैं।

नामीबिया, श्रीलंका, आयरलैंड, यूएई, नीदरलैंड्स, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे में से कोई 4 टीमें ही क्वालिफायर मुकाबले जीतकर सुपर-12 का हिस्सा बनेगी। इन 6 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया हैं। जिनमें यूएई, नीदरलैंड्स, नामीबिया, और श्रीलंका ग्रुप-ए में हैं। आयरलैंड, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड ग्रुप-बी में हैं।