PAK vs SL: पाकिस्तान की जीत ने बदला आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल का समीकरण, भारत के लिए खड़ी कर दी मुश्किलें

By Twinkle Chaturvedi On July 20th, 2022
PAK vs SL: पाकिस्तान की जीत ने बदला आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल का समीकरण, भारत के लिए खड़ी कर दी मुश्किलें

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिपः पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच इस वक्त गाले में दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार तरीके से 4 विकेट से श्रीलंका को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं। पाकिस्तान की जीत से टेस्ट चैंपियनशिप (ICC TEST CHAMPIONSHIP) के पाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आ गया हैं। पाकिस्तान की जीत से भारत को झटका लगता दिख रहा हैं। आइए आपको टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल का मौजूदा हाल बताते हैं।

पाकिस्तान ने जीत से तीसरे स्थान पर मजबूत की स्थिति

पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीत हासिल कर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में नंबर 3 पर अपनी पकड़ बना ली हैं। पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम (BABAR AZAM) , शाहीन अफरीदी और असीफ के कमाल के प्रदर्शन से पाकिस्तान ने श्रीलंका को मात दी हैं।

पाकिस्तान की जीत के साथ श्रीलंका छठे स्थान पर आ गई हैं। श्रीलंका अगर यह टेस्ट सीरीज का अगला मैच जीतती है तो नंबर-3 पर आ सकती हैं। पाकिस्तान की जीत से भारतीय टीम को भी नुकसान पहुंचा हैं, पाकिस्तान अगर सीरीज जीतती हैं तो वह फाइनल की ओर कदम बढाती नजर आएगी।

भारत को पिछले बार की तरह फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज में ध्यान देना होगा। साथ ही भारत की उम्मीद दूसरे देशों की हार जीत पर भी टिकी हुई हैं। भारत इस वक्त आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर 12 मैच में 6 जीत और 75 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

Pakistan have entered the Top 3 of the ICC World Test Championship points table with the win against Sri Lanka

साऊथ अफ्रीका अब भी पहले पायदान पर हैं मौजूद

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) 7 मैच में 5 जीत और 60 पाइंट्स के साथ पहले पायदान पर हैं। आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) 10 मैच में 6 जीत 84 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN)  की टीम 8 मैच में 4 जीत और 56 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 12 मैच में 6 जीत और 75 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। वेस्टइंडीज (WEST INDIES) 9 मैच में 4 जीत और 54 पाइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। श्रीलंका (SRILANKA) 9 मैच में 4 जीत और 52 पाइंट्स के साथ छठवें पायदान पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड (ENGLAND) 16 मैच में 5 जीत और 64 पाइंट्स के साथ सातवें पायदान पर हैं। पिछले बार की टेस्ट चैंपिययन टीम न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) इस बार 9 मैच में 2 जीत और 28 पाइंट्स के साथ आठवें पायदान पर मौजूद हैं।

Tags: आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप, पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम,