ICC T20 World Cup बाद ये 3 भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, टीम के पूर्व कप्तान का नाम भी शामिल

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के लिए केवल एक महीना ही शेष है। इस साल के अंत में अक्टूबर-नवंबर में नया टूर्नामेंट खेला जाएगा और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक इस टूर्नामेंट का बहुत इंतजार भी कर रहे हैं। पिछले साल भारत को टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ गया था। टीम इंडिया हर हाल में जीत हासिल करना चाह रही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेटरों के बारे में बताने वाले हैं जो एक बड़े टूर्नामेंट के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं ।
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं। शमी के T20 क्रिकेट खेले हुए कई साल हो चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए 2021 में नामीबिया के खिलाफ दुबई में t20 क्रिकेट खेला था और लंबे समय से वो t20 टीम इंडिया से बाहर ही है। फिलहाल चयनकर्ताओं ने टी-20 क्रिकेट के टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी को सही समझा।
इसी कारण होने वनडे क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में खेलने का अवसर तो मिल रहा है, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में उन्हें नजरअंदाज ही होना पड़ रहा है। टी-20 में अनदेखा करने के कारण हर्षल पटेल, आवेश खान और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज हैं। टीम के पास कई ऐसे युवा गेंदबाज हैं। ऐसे में 32 साल के इस तेज गेंदबाज में शामिल नहीं किया गया। ऐसे में हो सकता है कि मोहम्मद शमी t20 क्रिकेट को छोड़ने का ऐलान कर दें।
दिनेश कार्तिक

बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल 2022 में बढ़िया प्रदर्शन किए थे। कार्तिक को निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर t20 विश्व कप 2022 में लिए जाने की उम्मीद है। फिलहाल एक बार की बहुत अधिक संभावना है कि वह टूर्नामेंट के बाद संन्यास की घोषणा कर देंगे। दिनेश कार्तिक 37 साल के हो चुके हैं और ईशान किशन, ऋषभ पंत, संजू सैमसन जैसा युवा विकेटकीपर राष्ट्रीय टीम का भाग होने से उन्हें भविष्य में बहुत कम अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए वह आईसीसी टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट को अलविदा बोल सकते हैं।
शिखर धवन

इस लिस्ट में शिखर धवन का नाम भी आता है। आईपीएल 2022 में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और वनडे टीम में वापसी हो गई लेकिन उन्हें t20 टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। इसके बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं। वह अब नहीं खेलेंगे उन्होंने कमबैक करने के बाद वनडे क्रिकेट में तो खूब धमाल मचाया, जिसके बाद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। यही नहीं उन्हें एशिया कप 2022 टीम में भी स्थान नहीं मिला है। ऐसे में यह अटकले लगाई जा रही हैं कि उनका t20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद वह t20 प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर देंगे।
इसे भी पढ़ें-Virat Kohli के एक पोस्ट से भर जाता है उनका बैंक बैलेंस, इन प्लेटफार्म पर की करोड़ो की कमाई
Tags: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद शमी, शिखर धवन,