टी20 विश्व कप से पहले NCA जायेंगे अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या, बीसीसीआई ने फिटनेस की खोल दी पोल

By Akash Ranjan On September 12th, 2022
ICC T20 WC के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान! हार्दिक पांड्या को इस सीरीज से किया गया बाहर, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा

अगले महीने होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 WC) के लिए सोमवार को बीसीसीआई ने टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप से पहले खेली जाने वाली ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ दो सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान किया है।

खास बात ये है कि वर्ल्ड कप के मुकाबले में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की टीम में वापसी हुई है, लेकिन मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को टीम में जगह तो मिली है लेकिन स्टैंटबाइ प्लेयर के रूप में। साथ ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) को भी स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।

हार्दिक पांड्या को लेकर बीसीसीआई का ये अपडेट

आगामी दक्षिण अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाडी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बीसीसीआई ने इस दौरान साफ किया है कि हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान कंडीशनिंग से संबंधित काम के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी – मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

Tags: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया, बीसीसीआई, हार्दिक पंड्या,
Exit mobile version