ICC T20 Rankings: पाकिस्तान को हारने पर विराट कोहली को मिला ईनाम, टी20 रैंकिंग में टॉप -10 में हुई वापसी, बाबर और सूर्या को बड़ा नुकसान

By Akash Ranjan On October 26th, 2022
ICC T20 Rankings: पाकिस्तान को हारने पर विराट कोहली को मिला ईनाम, टी20 रैंकिंग में टॉप -10 में हुई वापसी, बाबर सूर्य को बड़ा नुकसान

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। किंग कोहली ने हाल ही में टी20 विश्व कप के अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दर्ज करवाई। वहीं अब इस शानदार पारी का फायदा कोहली को सीधा आईसीसी (ICC) टी20 इंटरनेशनल में हुआ है।

विराट अब टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दें कि, इससे पहले कोहली को औसत प्रदर्शन के बाद आईसीसी रैंकिंग (ICC Ranking) में लगातार नुकसान हो रहा था। लेकिन अब कोहली (Virat Kohli Records) टॉप 10 में शामिल हो गए हैं।

आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप -10 में विराट कोहली की हुई वापसी

बीते कुछ महीनों से विराट कोहली (Virat Kohli) का क्रिकेट के मैदान में संघर्ष जारी था। इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक उनका बल्ला खामोश था, जिसके चलते आलोचकों ने यहां तक करार दिया था कि वह अब कभी अपने उत्कृष्ट फॉर्म में वापसी नहीं कर पाएंगे। लेकिन एशिया कप 2022 से पहले ब्रेक लेने के बाद जैसे ही उन्होंने वापसी की तो विराट ने रुकने का नाम नहीं लिया है।

एशिया कप में उन्होंने अपने करियर का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा और अब उन्होंने वर्ल्डकप के पहले ही मैच में 82 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को हार के दलदल से निकाला। वहीं अब उनकी आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप-10 में एंट्री हो चुकी है। अगस्त के महीने में 35वें पायदान पर रहने वाले विराट (Virat Kohli) अब 635 अंकों के साथ 9वें पायदान पर आ चुके हैं।

सूर्यकुमार यादव और बाबर आजम को हुआ नुकसान

भारत के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम गोल्डन डक का शिकार हुए थे और इसका नुकसान उन्हें रैंकिंग में भी उठाना पड़ा है। बाबर अब चौथे पायदान पर खिसक गए हैं।​​​​​​​ टॉप-10 में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली महज दो ही भारतीय बल्लेबाज हैं। पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम हैं, जबकि छठे नंबर पर इंग्लैंड के डेविड मलान हैं।

सातवें नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच और आठवें पायदान पर श्रीलंका के पथुम निसांका हैं। 10वें नंबर पर यूएई के मोहम्मद वसीम हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा रैंकिंग में 16वें पायदान पर हैं, जबकि केएल राहुल 18वें पायदान पर हैं।

Tags: आईसीसी टी20 रैकिंग, विराट कोहली,