आईसीसी ने मैदान में जश्न मनाते हुए खिलाड़ी का वीडियो किया शेयर, विकेट लेते ही जिंदा लाश बना ये खिलाड़ी, देखें वीडियो

क्रिकेट के मैदान में अक्सर खिलाड़ी अलग-अलग अंदाज से जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। कुछ अपने अंदाज से ट्रेंड सेट कर देते हैं, वहीं कोई अपने जश्न के अंदाज से सबको आश्चर्यचकित कर देते हैं। क्रिकेट के मैदान में अपने शानदार जश्न से खिलाड़ी पूरे मैदान का माहौल बदलते नजर आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के अजीबो-गरीब जश्न के अंदाज से रूबरू कराने वाले हैं, आईसीसी (ICC) ने इस विडियो को शेयर किया हैं। जिसे देखकर आप अचंभा हो जाएंगे और अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।
आईसीसी ने शेयर किया जश्न मनाने का अतरंगी विडियो
क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ियों के जश्न भरे विडियो अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। आईसीसी (ICC) यानि इंटरनेशनल क्रिकेट काऊंसिल ने हाल ही में एक मैदान में खिलाड़ी के विकेट लेने के बाद जश्न मनाने का एक विडियो शेयर किया हैं। उस खिलाड़ी के जश्न मनाने का तरीका काफी ज्यादा अजीबो-गरीब हैं। देखते ही देखते यह विडियो वायरल होने लगा हैं।
आईसीसी द्वारा शेय़र किया गया विडियो सर्बिया (SERBIA) के गेंदबाज आयो मेने इजेकिक (AYO MENE) का हैं। इस विडियो में यह खिलाड़ी विकेट लेने के बाद अजीब ही तरीके से जश्न मनाते देखा गया हैं। आयो मेने विकेट लेने के बाद शांत मुद्रा में 1 कदम आगे बढ़ते हैं और करतब दिखाते हुए बीच मैदान पर जिंदा लाश की तरह लेट जाते हैं। आयो मेने का ये अंदाज सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं। आईसीसी द्वारा इस विडियो को शेयर करने के बाद लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।