ICC ने अहम बैठक के बाद किया बहुत बड़ा फैसला, अगले 4 विश्व कप को लेकर किया बड़ा ऐलान, भारत को मिला बड़ा आयोजन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग (ICC) की मंगलवार को बहुत बड़ी बैठक की गई थी। इस अहम बैठक में कई सारे अहम फैसले लिए गए हैं। दरअसल बीती रात मंगलवार को आईसीसी ने वह मेंस व्हाइट बॉल ग्लोबल इवेंट के आयोजन के बारे में ऐलान किया गया है। जिसमें आईसीसी ने 2024 से लेकर 2027 तक की मेजबानी का ऐलान कर दिया है। दरअसल आईसीसी ने अगले आने वाले 4 वर्षों में 4 देशों का ऐलान कर दिया जो वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे।
इन 4 देशों में भारत का भी नाम शामिल है भारत अब की बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड की मेजबानी करेगा। तो आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कब और कौन देश किस साल वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। आखिर कौन सा बड़ा फैसला आईसीसी (ICC) की बैठक में लिया गया है।
ICC ने लिया बड़ा फैसला
आईसीसी के चेयरमैन ने बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है, आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बर्कले ने ऐलान करते हुए कहा है, ‘हमें बांग्लादेश इंग्लैंड भारत और श्रीलंका आईसीसी वूमेंस की वाइट बॉल स्पर्धाओं की मेजबानी से सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाना एसीसी की रणनीति हमेशा आगे रहेगी।
इन आयोजनों को हमारे खेल के कुछ सबसे बड़े बाजारों में ले जाना हमें ऐसा करने का एक शानदार मौका देता है और क्रिकेट के 1 अरब से अधिक प्रशंसकों के साथ अपने संबंध को गहरा करता है।”आईसीसी के इस ऐलान से सभी देश काफी खुश हैं वही आपको बता दें आईसीसी (ICC) का हिस्सा सौरव गांगुली भी हैं।
आईसीसी की इस अहम बैठक में सौरव गांगुली भी हिस्सा रहे सौरव गांगुली के साथ कॉर्नर, रिकी, इसका रेट और मार्टिन स्नेडेन भी मौजूद रहे हैं। मार्टिन की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न की गई है।
जानिए कौन देश कब करेगा मेजबानी
आईसीसी ने इस अहम बैठक में 2024 से 2027 तक 4 देशों का ऐलान किया गया है जो आईसीसी वूमेन t20 वर्ल्ड का आयोजन करेंगे। यह चार देश भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और इंग्लैंड शामिल नाम शामिल है। दरअसल 2024 में बांग्लादेश करेगा। वहीं 2025 में आइसीसी महिला क्रिकेट की मेजबानी भारत करेगा। 2026 में आईसीसी वूमेन t20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड करेगा इंग्लैंड इससे पहले 2009 में आईसीसी वूमेन t20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है।
इसके बाद 2027 में आईसीसी (ICC) t20 वर्ल्ड कप की मेजबानी श्रीलंका करेगा। हालांकि श्रीलंका इस शर्त पर मेजबानी करेगा कि वे इस आयोजन के लिए क्वालीफाई करें। हालांकि भारत आईसीसी महिला t20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका मिला है। इस बात को लेकर सभी लोग काफी खुश हैं।
Tags: ICC, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग, महिला क्रिकेट वर्ल्ड,