PAK vs HK: “वह चीज़ काफी खराब थी”- पाकिस्तान से मिली 155 रनों की शर्मनाक हार के बाद कप्तान निजाकात खान ने स्वीकार की अपनी गलती

निजाकात खानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) में सुपर-4 की लड़ाई के लिए ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और हांगकांग (HONGKONG) के बीच 2 सिंतबर को शारजाह स्टेडियम (SHARJAH STADIUM) में खेला जा रहा था। हांगकांग के कप्तान निजाकात खान (NIZAKAT KHAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) के 78 नाबाद रनों के चलते 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम 38 रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान ने य़ह मैच पूरे 155 रनों से जीत कर सुपर-4 में धांसू एंट्री मार ली हैं। वहीं निजाकात खान की टीम हांगकांग का इस टूर्नामेंट का सफर अब खत्म हो चुका हैं।
इन दो खेलों से बहुत सीख मिली- निजाकात खान

हांगकांग ने अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ खेला था। जहां 194 रनों का पीछा करते हुए टीम सिर्फ 40 रनों से ही मुकाबला हारी थी। तब लग रहा था कि शायद पाकिस्तान को थोड़ी दिक्क्त हो सकती हैं। लेकिन आज टीम ने बाबर आजम (BABAR AZAM) का विकेट लेकर शुरूआत तो की, लेकिन वहां से मैच को अपने तरफ नहीं कर पायी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग सिर्फ 38 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान से हार के बाद हांगकांग के कप्तान निजाकात खान (NIZAKAT KHAN) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
” इन दोनों खेलों से बहुत सारी सीख मिली हैं। जिस तरह से उन्होंने खेला उसका श्रेय पाकिस्तान को जाता है। शॉट मेकिंग, मुझे स्वीकार करना चाहिए, खराब था। हम दोनों टीमों (भारत और पाकिस्तान) के पेशेवराना अंदाज को वापस लेंगे।”
एशिया कप 2022 में ऐसा रहा हैं हांगकांग का प्रदर्शन

एशिया कप 2022 के क्वालिफायर के तीनों मुकाबले जीत कर हांगकांग (HONG KONG) ने अपनी जगह ग्रुप-ए में बनाई थी। इनका पहला मुकाबला भारत (INDIA) के खिलाफ था। जहां टीमें शुरूआत में गेंदबाजी के साथ केएल राहुल और रोहित शर्मा के विकेट से शानदार नजर आयी। लेकिन फिर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेल कर 193 रनों का लक्ष्य रखा था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम बाबर हयात (BABAR HYAT) की पारी से शानदार नजर आयी। लेकिन टीम 152 रन ही बना पायी। और 40 रनों से हार मान गई। भारत जैसी मजबूत टीम के आगे 40 रनों से हार से भी उन्हें थोड़ी मजबूती जरूरी मिली होगी। पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ मैच में भी निजाकात खान की टीम शुरूआत में बाबर आजम जैसे खतरनाक खिलाड़ी के विकेट से शानदार नजर आयी।
लेकिन उसके बाद वापसी नहीं कर पायी। रिजवान और फखर जमन के अर्धशतकीय पारियों से वापस से 194 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पायी और 155 रनों से हार गयी। टीम अपने इन गलतियों से सीखकर वापसी की उम्मीद करेगी।
Tags: एशिया कप 2022, निजाकात खान, पाकिस्तान बनाम हांगकांग,
