वानिंदु हसरंगाः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इस सीजन का फाइनल 11 सितंबर को श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच आज शाम 7ः30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था। श्रीलंका ने फाइनल मुकाबला 23 रनों से जीतकर अपनी छठी एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया हैं। पाकिस्तान की टीम फाइनल में अपना पूरा दम दिखाने से पीछे रह गई। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 10 विकेट खोकर सिर्फ 147 ही बना पायी।
आज फाइनल मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASARANGA) ने गेंद और बल्ले दोनों से ही तहलका मचा कर दिखाया हैं। हसरंगा अपनी आज के मैच विनिंग प्रदर्शन और पूरे टूर्नामेंट में शानादर प्रदर्शन के चलते एशिया कप 2022 के मैन ऑफ द टूर्नामेंट बन गए हैं। आइए मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद वानिंदु हसरंगा का क्या कहना हैं आइए जानते हैं।
मैं अपनी भूमिका निभाना चाहता था- वानिंदु हसरंगा

फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की हालत बहुत ही ज्यादा खराब थी। लेकिन वानिंदु हसरंगा और भानुका राजपक्षा के शानदार बल्लेबाजी के चलते पूरा गेम ही पलट गया। वानिंदु हसरंगा ने आज 21 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रनों की पारी खेली। उसके बाद गेंद से कमाल दिखाते हुए 3 विकटें भी चटकाई।
फाइनल जीत में हसरंगा ने एक बड़ी भूमिका निभाई हैं। हसरंगा ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने बल्ले से 66 रन और 9 विकटें ली हैं। जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद हसरंगा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा
“जब बल्लेबाजी के लिए निकला था 60/5 पर, भानुका और मैंने 150 तक पहुंचने की योजना बनाई, जो एक अच्छा कुल था। मैंने उनसे कहा कि मैं अपनी भूमिका निभाऊंगा और अपने शॉट्स खेलूंगा। पहले कुछ ओवरों में गेंद स्विंग हुई, लेकिन जब मैंने बल्लेबाजी की तो विकेट वास्तव में अच्छा था।”
मैं स्टंप्स पर गेंदबाजी करना चाहता हूं- वानिंदु हसरंगा

फाइनल मुकाबले में हसरंगा ने पाकिस्तान के 17वें ओवर में आकर 1 ओवर में 3 विकेट चटकाकर गेम ही पलट दिया। हसरंगा ने पाकिस्तान के लिए कोई उम्मीद नहीं छोड़ी। अपनी बल्लेबाजी की तरह ही उन्होने श्रीलंका को जीत की उम्मीदों से बांध दिया। आज अपनी गेंदबाजी को लेकर हसरंगा ने बात करते हुए कहा-
“मुझे उपमहाद्वीप में गेंदबाजी करना पसंद है। मैं इन परिस्थितियों में स्टंप्स पर गेंदबाजी करना चाहता हूं और इसलिए मैं सफल हूं। मैं टाइट गेंदबाजी करने और डॉट बॉल डालने की कोशिश करता हूं। हमारे लड़कों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, खासकर अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद।”
