हार्दिक पांड्या (पृथ्वी शॉ)
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या: आज 3 जनवरी है. भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज से ही होना है. आज सीरीज का पहल मैच खेला जाएगा जोकि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है. वहीं मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

इस सीरीज पर भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभालते नजर आएंगे. आज पहले मैच में एक गेंदबाज ऐसा है जिसे हार्दिक पांड्या आज के मैच में हिस्सा नहीं देते नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में.

किस खिलाड़ी को नहीं मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

भारत और श्रीलंका के बीच की टी20 सीरीज का आज पहला मैच है जिसमें भारतीय टीम के घातक स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है युजवेंद्र चहल का फॉर्म, जो की बेहद निराशाजनक बना हुआ है. पिछले कुछ मैचों से चहल खराब प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी टीम की लिए बेहद महंगे साबित हो रहे हैं.

पिछले 10 मैचों का अकड़ा देखें तो युजवेंद्र चहल ने 10 मैचों में केवल 10 विकेट अपने नाम किया है और वहीं 4 मैच ऐसे रहे हैं जिसमें वो एक भी विकेट हासिल करने में असमर्थ नजर आए हैं. इसी सब को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं की आज की प्लेइंग इलेवन में चहल का नाम नहीं शुमार होगा. हार्दिक पांड्या युवा चेहरे को मौका देंगे

श्रीलंका की तैयारी

भारत और श्रीलंका के बीच के आज के पहले टी20 मैच में श्रीलंका की टीम पूरी तरह से तैयार है. एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम करने के बाद से श्रीलंका की टीम फॉर्म में है और ऐसे में भारतीय टीम को श्रीलंका को कमज़ोर नहीं समझना है. श्रीलंका की टीम पर नजर डालें तो उसके पास बेहतरीन स्पिनर गेंदबाज हैं.

ये स्पिनर गेंदबाज इतनी प्रतिभा रखते हैं की किसी भी मैच का रुख एक ओवर में बदल सके हैं. अब ऐसे में भारतीय टीम को आज समझदारी से काम लेते हुए प्लेइंग इलेवन का चुनाव सूझ बूझ के साथ करना होगा ताकि जीत उसकी हो.

IND vs SL: भारतीय संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और हर्षल पटेल.

IND vs SL: टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और श्रीलंका की टीम को पहले टी20 सीरीज खेलनी है और इसके अंत के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज. टी20 सीरीज का आगाज आज से हो रहा है. आज सीरीज का पहला मैच है जो की मुंबई में खेला जाएगा. इसका दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा और तीसरा मैच 7 जनवरी को राजकोट में.

इस सीरीज के अंत के बाद हार्दिक पांड्या की टीम और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस वनडे सीरीज का आज 10 जनवरी से होगा जो की गुवाहाटी में खेला जाएगा. दूसरा मैच 12 जनवरी को कोलकाता में खेला जाना है. वहीं बात करें तीसरे और आखिरी मैच की तो वो 15 जनवरी को केरल में खेला जाएगा.