वेस्टइंडीज़ और भारत (WI vs IND) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला वार्नर पार्क स्टेडियम (Warner Park Sporting Complex) में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतने के बाद के वेस्टइंडीज़ के कप्तान निकोल पूरन (Nicholas Pooran) ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मैच में आपको पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और तीसरे ओवर में सुर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का विकेट भी देखने को मिला।
लेकिन इस दौरान मैच में एक ऐसी भी घटना हुई जिसके चलते भारतीय क्रिकेट फैंस ने क्रिकेट को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, मैच के दौरान स्टेडियम में भारतीय दर्शकों ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
लाइव मैच में दर्शकों ने लगाये हार्दिक पांड्या मुर्दाबाद के नारे

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) दूसरा मुकाबला खेलने मैदान में उतरी थी लेकिन लाइव मैच पर भारतीय दर्शकों ने ऐसा काम किया है जिस से भारतीयों का सर शर्म से झुक जायेगा। भारतीय दर्शकों ने स्टेडियम में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुर्दाबाद के नारे लगाए। इन नारेबाजी का विडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विडियो में आप देख सकते है की कुछ दर्शक भारतीय तिरंगा लेकर खड़े है। वो सभी लोग हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है। वीडियो में कैमरामैन के फ्रेम में आते है एक व्यक्ति विक्ट्री साइन दिखाते हुए बोला, ‘हार्दिक पंड्या मुरादाबाद।’ इस वीडियो में ये कौन दर्शक है ये तो साफ़ नहीं हो पाया है लेकिन भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ ऐसे नारे लगाना एक निंदनीय काम है।
यहाँ देखे वीडियो –
What this man just say..How many of you notice..?
He said '“Hardik Pandya Murdabad..”
But why..?#IndvsWI #indvswit20 #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/i6diMdOWdK— Target T201 world cup 2022 (@proud_indian18) August 1, 2022
ऐसा रहा मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच (WI vs IND) में कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 138 रनों पर ढेर हो गई और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में विंडीज ने ब्रैंडन किंग की अर्धशतकीय पारी के दम पर 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए।

