हार्दिक पांड्या इस खिलाड़ी को हर मैच में देंगे प्लेइंग 11 में जगह, कप्तान बनायेंगे टीम का अगला सुपरस्टार

By Adeeba Siddiqui On January 3rd, 2023
हार्दिक पांड्या

भारत और श्रीलंका के बीच आज से यानी 3 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की टी20 सीरीज में कमान संभालते नजर आएंगे. बीसीसीआई ने इस सीरीज पर युवाओं को मौका देते हुए सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल को विश्राम दिया है. वहीं इनकी जगह युवाओं को जैसे ईशान किशन, शुभमन गिल, उमरान मलिक, संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी को मौका दिया गया है.

इस युवा खिलाड़ी के पास सुनहरा मौका

आज भारत का श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 मैच है. इस मैच से पहले बीते दिन यानी 2 जनवरी की हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ा बयान दिया था. हार्दिक पांड्या ने अपने इस बयान में साफ कहा है की इस बार बीसीसीआई ने युवाओं को मौका दिया है और वो इन युवाओं का पूर्ण समर्थन करेंगे. हार्दिक पांड्या ने कहा,

“वह सुनिश्चित करेंगे कि जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक को ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाएं, ताकि वह आगे बढ़े. मैं अपने गेंदबाजों से सिर्फ अच्छी गेंदें फेंकने के लिए कहूंगा, ताकि वे अच्छी गेंदबाजी कर सकें. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए मुझे लगता है कि वे बेहतर गेंदबाजी करेंगे.”

सबको मिलेगा मौका

भारतीय ऑलराउंडर और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी इस प्रेस कांफ्रेंस में बताया था की वो अपने खिलाड़ियों को यानी भारतीय स्क्वाड की बेबाकी के साथ आगे बढ़ते देखना चाहते हैं. वहीं हार्दिक ने ये भी कहा की वो सबको मौका देंगे. हार्दिक पांड्या ने कहा,

“मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी बेखौफ होकर खुद अभिव्यक्त करें. यह हमारे ऊपर है कि हम उनका समर्थन कैसे करते हैं. हमने यह कहा है कि हम आपका पूरा साथ देगें. मै अपनी तरफ से सभी खिलाड़ियों का पूरा साथ दूंगा. मुझे उन्हें यह विश्वास दिलाना है.”

इतना ही नहीं इसके आगे भी अपनी बात जारी रखते हुए हार्दिक ने बताया की हम निश्चित रूप से खेलेंगे. उन्होंने कहा,

“हम एक निश्चित तरीके से खेलना चाह रहे हैं, जो हम करेंगे. आईपीएल से पहले सिर्फ छह मैच हैं. इसलिए हमारे पास बहुत सी चीजें करने के लिए ज्यादा समय नहीं है. लेकिन, आगे चलकर हम नयी योजनाएं बनाते रहेंगे और देखेंगे कि कौन सी योजनाएं सही हैं और कौन सी हमारे लिए काम कर रही हैं. हम सुनिश्चित करें कि सभी को पर्याप्त अवसर मिले.”

Tags: प्रेस कॉन्फ्रेंस, हार्दिक पांड्या,